नई दिल्ली। टाटा स्काई ने अपने एसडी सेट टॉप बॉक्स और एचडी सेट-टॉप बॉक्स के दाम घटा दिए हैं।टाटा स्काई ने यह दाम मल्टी टीवी ग्राहकों के लिए घटाए हैं। टाटा स्काई अपने मल्टी टीवी ग्राहकों को एचडी सेट टॉप 1,199 रुपये में दे रहा है। कंपनी अपने हर सब्सकाइबर को अधिकतम 3 मल्टी टीवी कनेक्शन देती है। जो लोग ऐसा कनेक्शन लेना चाहते हैं उनसे प्राइमरी एचडी सेट टॉप बॉक्स के लिए 1,499 रुपये लिए जाते हैं, वहीं बाकी तीनों कनेक्शन 1,199 रुपये प्रत्येक की दर से मिलते हैं।

300 रुपये की लें छूट
टाटा स्काई अपने मल्टी टीवी ग्राहकों को एचडी सेट टॉप बॉक्स पर 300 रुपये की छूट भी दे रहा है। हालांकि जानकारी के अनुसार यह छूट सीमित समय के लिए ही बताई जा रही है। नए बनाने के लिए टाटा स्काई ने हाल ही में सेट टॉप बॉक्स की कीमतें भी कम की थीं। इस समय कंपनी का एचडी सेट टॉप बॉक्स 1,499 रुपये और एसडी सेट टॉप बॉक्स 1,399 रुपये में मिल रहा है।
पहले कनेक्शन के लिएकीमत में बदलाव नहीं
टाटा स्काई ने पहले कनेक्शन के लिए कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि मल्टी टीवी कनेक्शन लेने पर एचडी सेट टॉप बॉक्स कीमत को घटाकर 1,199 रुपये किया गया है। इस प्रकार तीन मल्टी टीवी टाटा स्काई कनेक्शन लेने पर कुल कीमत 3,597 रुपये होगी। हालांकि इसके अलावा 1,499 रुपये प्राइमरी एचडी सेट टॉप बॉक्स के लिए अलग से देने होंगे।
जियो फाइबर के बाद से बाजार में दबाव
जब से जियो फाइबर लांच हुआ है, डीटीएच बाजार में रेट को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। जियो फाइबर घर में सीधा ब्रॉडबैंड कनेक्शन दे रही है। इसी ब्रॉडबैंड कनेक्शन से टीवी को भी चलाया जा सकेगा। कंपनी अपने कुछ प्लान में तो रंगीन टीवी भी मुफ्त में दे रही है।
यह भी पढ़ें : एयरटेल ने घटाए सेट टॉप बाक्स के रेट, जल्द उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications