आप भी कर सकते हैं कार पूलिंग, सरकार ने तय की गाइडलाइन
यदि आप भी ऑफिस कार से अकेले जाते हैं और कार पूलिंग के बारे में सोचते हैं तो यह खबर आपके लिए है। सरकार ने कार पूलिंग के लिए गाइडलाइन्स तय कर दी हैं। इसके बाद अब निजी कार मालिक भी कार पूलिंग कर सकते हैं। शेयर्ड मोबिलिटी को बढ़ावा देकर सरकार का मकसद सड़कों पर बेतहाशा गाड़ियों की संख्या को कम करना है।

कार पूलिंग को लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय ने आवश्यक दिशा-निर्देश (गाइडलाइंस) जारी कर दिए हैं। Draft में दी गई गाइडलाइंस के अनुसार कार पूलिंग नो प्रॉफिट- नो लॉस (कोई मुनाफा नहीं, कोई कमी नहीं) के सिद्धांत पर होगा। यानी सिर्फ लागत का खर्च ही अन्य यात्री से वसूला जाएगा। निजी कार मालिक एक दिन में चार बार ही कार पूलिंग सेवा कर सकते हैं। जो निजी कार मालिक शेयर्ड कार पूलिंग सेवा देना चाहते हैं उन्हें (यात्री के बारे में जाने) का जरूरी नियम का पालन करना होगा।
आपको बता दें कि मोबाइल एप के जरिये कार पूलिंग सेवा दी जाएगी। कार पूलिंग के लिए निजी कार मालिक को किसी भी राइड की पूरी जानकारी एप पर देनी होगी और साथ ही केवाईसी नॉर्म को भी पूरा करना होगा। हालांकि क्विक राइड जैसे कार पूलिंग एप पहले से मौजूद है लेकिन कार पूलिंग को लेकर सही दिशा-निर्देश नहीं हैं। सरकार ने Draft गाइडलाइंस तैयार कर लिया है जिसे जल्द ही वेबसाइट पर लोगों के सुझाव या फीडबैक के लिए अपलोड किया जाएगा।
बता दें कि शेयर्ड मोबिलिटी के जरिये सरकार एक तीर से कई निशाने साधना चाह रही है। इससे सड़क पर गाड़ियों की भीड़ कम होने के साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी कमी आण्गी। सरकार शेयर्ड मोबिलिटी को सफल बनाने के लिए राज्यों की आमदनी भी इसके जरिये हो, इसका ध्यान रख रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications