अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 29 सितम्बर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस सेल में अमेजन प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलेगा।
नई दिल्ली: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 29 सितम्बर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस सेल में अमेजन प्राइम मेंबर्स को अर्ली एक्सेस मिलेगा। यानि कि अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 28 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। बता दें के अमेजन की 29 सितंबर से शुरू हो रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के ऑफर्स की डिटेल्स सामने आ गई हैं। सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, लार्ज अप्लायंसेज व टीवी, होम व किचन प्रॉडक्ट्स, फैशन, ग्रॉसरी व ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि पर बेहतरीन डील्स की पेशकश की जाएगी।
अप्लायंसेज व टीवी
अप्लायंसेज व टीवी पर 75 फीसदी तक की छूट, नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, एक्सचेंज ऑफर। इसके साथ ही स्प्लिट एसी पर 45 फीसदी तक की छूट। वहीं वॉशिंग मशीन की कीमत 9999 रुपये से शुरू। अगर आप अमेजन डिवाइसेज की खरीदारी करना चाहते है तो इस फेस्टिव सीजन आप खरीद सकते है। अमेजन फायर टीवी स्टिक पर 1200 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। अमेजन इको स्मार्ट स्क्रीन्स पर 35 फीसदी तक की छूट। अमेजन किंडल ईरीडर्स पर फ्लैट 1750 रुपये की छूट।
स्मार्टफोन्स व मोबाइल एक्सेसरीज पर बेहद आकर्षक ऑफर
अमेजन का दावा है कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन्स पर नेवर बिफोर ऑफर्स और साल के लोएस्ट प्राइस मिलेंगे। सेल में भारत के छोटे बिजनेस की ओर से यूनीक व इनोवेटिव प्रॉडक्ट भी उपलब्ध होंगे और इन पर बड़ी छूट भी मिलेगी। आज हम आपको सेल में मिलने वाले ऑफर्स के कुछ डिटेल्स के बारे में बतायेंगे। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में नए स्मार्टफोन पर 40 फीसदी तक की छूट, अतिरिक्त कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर, नो कॉस्ट ईएमआई, फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट व गारंटीड एक्सचेंज प्राइस ऑफर मिल रहे है। वनप्लस, सैमसंग, वीवो आदि टॉप ब्रांड्स की ओर से 15 नए लॉन्च। इसके साथ ही 6000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम
- HP, Canon, boAT, Lenovo जैसे 200 से ज्यादा टॉप ब्रांड्स पर 6000 से ज्यादा डील्स
- टॉप प्रीमियम लैपटॉप्स पर 40000 रुपये तक की छूट, नो कॉस्ट EMI ऑप्शन मौजूद
- DSLRs और मिररलेस कैमरों पर मिनिमम 10000 रुपये की छूट
- हैडफोन व स्पीकर्स पर 60 फीसदी तक की छूट
- ब्लूटूथ हैडसेट्स पर 70 फीसदी तक की छूट
होम एंड किचन
होम व किचन प्रॉडक्ट्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिल रही है। इसके साथ ही 10000 से ज्यादा किचन व होम अप्लायंसेज पर मिनिमम 50 फीसदी की छूट। नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन उपलब्ध है।
अमेजन फैशन
- फैशन प्रॉडक्ट्स पर 90 फीसदी तक की छूट
- 1200 से भी ज्यादा ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स पर 70 फीसदी तक की छूट।
- टॉप क्लोथिंग ब्रांड्स, फुटवियर ब्रांड्स, वॉच ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स, लगेज व हैंडबैग्स पर 80 फीसदी तक की छूट।
- मेकअप व ब्यूटी प्रॉडक्ट्स पर 60-70 फीसदी तक की छूट। बात करें अगर ज्वैलरी की तो ज्वैलरी ब्रांड्स पर 90 फीसदी तक की छूट। मेन्स ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स पर 80 फीसदी तक की छूट।
SBI डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट+बोनस ऑफर
जानकारी दें कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में डेबिट/क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई, एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टैंट डिस्काउंट+ बोनस ऑफर, एक्सचेंज ऑफर्स आदि तमाम आकर्षक फाइनेंस विकल्प मिलेंगे। Amazon.in ने विशेष फेस्टिव कैशबैक ऑफर्स की भी पेशकश की है, जहां 900 रुपये मूल्य तक के ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है। इसके साथ ही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अमेजन कूपन्स भी रहेंगे, जिनके जरिए 7 लाख से ज्यादा प्रॉडक्ट्स पर अतिरिक्त बचत की जा सकेगी। इसके अलावा अमेजन पे और आईसीआईसीआई बैंक क्रेटिड कार्ड पर अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वॉइंट और डॉमेस्टिक फ्लाइट बुकिंग्स पर 2500 रुपये तक का कैशबैक भी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications