नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि बैंक देश में अगले 25 दिनों के अंदर देश के 400 शहरों में मेला लगाकर लोन बांटेंगे। उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन में लोगों को आसानी से लोन मिल सके इसलिए ऐसा किया जाएगा। इससे पहले आज दिन में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकरों के साथ बैठक की। इसी बैठक में तय किया गया कि बैंक लोगों को आसानी से लोन दे सकें, इसके लिए उपाए किए जाएंगे। इसी बैठक में फैसला हुआ है कि बैंकों के लोन मेले की निगरानी वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।

क्या है बैंक लोन मेले का प्लान
वित्त मंत्री के ऐलान के अनुसार लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए बैंकों को मेला लगाकर लोन बांटने का आदेश दिया गया है। उनके अनुसार सिस्टम में पैसे की तंगी नहीं है, लेकिन लोगों को लोन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते बैंकों को ऐसा करने का आदेश दिया गया है। इस प्लान के अनुसार बैंक देश के 200 शहरों में लोन मेले का आयोजन इसी माह यानी 29 सितंबर 2019 तक करेंगे। इसके बाद 1 से 15 अक्टूबर तक बाकी 200 शहरों में लोन मेले का आयोजन किया जाएगा।
वित्त राज्यमंत्री करेंगे इन लोन मेलों की निगरानी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान बताया कि इन लोन मेलों की निगरानी की जिम्मेदारी वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को दी गई है। वित्त मंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार कदमों का ऐलान कर रही हैं, जिससे मंदी के बन रहे माहौल को दूर किया जा सके।
एमएसएमई सेक्टर को लेकर बड़ी घोषणा
इस दौरान वित्त मंत्री ने एमएसएमई सेक्टर के लिए राहत देने वाली खबर की घोषणा की। इन्होंने कहा कि बैंक आगमी 31 मार्च 2020 तक इस सेक्टर में किसी नए एनपीए की घोषणा भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक इस सेक्टर को वन टाइम सेटेलमेंट की अगर बात आती है, उसकी संभावना देखेंगे। बैंक यह भी देखेंगे कि फंसा हुआ लोन रिकास्ट हो सकता है या नहीं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications