रिलायंस जियो ने इस साल जुलाई में 85 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े। देशभर में मोबाइल कनेक्शन की कुल संख्या जुलाई के आखिर तक 116.83 करोड़ तक पहुंच गई।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने इस साल जुलाई में 85 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े। देशभर में मोबाइल कनेक्शन की कुल संख्या जुलाई के आखिर तक 116.83 करोड़ तक पहुंच गई। यह जून 2019 के मुकाबले 0.24 फीसदी अधिक है। प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में सिर्फ रिलायंस जियो और बीएसएनएल के यूजर्स की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है बाकी अन्य सभी कंपनियों के कनेक्शन घटे हैं। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मासिक आंकड़ों के अनुसार देशभर में लैंडलाइन सहित टेलीफोन सेवाओं के कुल यूजर्स की संख्या जुलाई अंत तक 118.93 करोड़ हो गई है। वहीं इसमें लैंडलाइन कनेक्शन की संख्या 2.09 करोड़ रही है। जियो तीन साल में दुनिया के टॉप 100 ब्रांड में होगा शामिल ये भी पढ़ें

जियो ने सबसे अधिक मोबाइल कनेक्शन जोड़े
जानकारी दें कि आंकड़ों के अनुसार जुलाई में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक मोबाइल कनेक्शन 85,39,325 जोड़े और उसके कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 33,97,94,939 तक पहुंच गई। गौर करने वाली बात ये है कि इसके अलावा बीएसएनएल ने भी नए कनेक्शन जोड़े हैं। कंपनी ने जुलाई में 2,88,027 नए यूजर्स जोड़े और कुल संख्या 11,64,49,421 हो गई।
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मोबाइल यूजर्स घटे
दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने जुलाई में 33,90,797 कनेक्शन गंवाए हैं। उसके कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या घटकर 38,00,20,434 रह गई। इस अवधि में भारती एयरटेल ने भी 25,80,020 कनेक्शन गंवाए. कंपनी के कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या घटकर 32,85,13,369 रह गई। जबकि लैंडलाइन के मामले में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने क्रमश: 10,218 और 2,092 नए कनेक्शन जोड़े। इनके कुल लैंडलाइन यूजर्स की संख्या क्रमश: 43,03,070 और 3,65,495 रह गई।
शहरों मे लैंडलाइन के मुकाबले मोबाइल यूजर्स की संख्या ज्यादा
इस दौरान बीएसएनएल के लैंडलाइन यूजर्स की संख्या 1,82,056 घटकर 1,04,12,765 और रह गई। जबकि एमटीएनएल के भी 10,809 लैंडलाइन कनेक्शन घटकर 32,03,527 रह गए। टाटा टेलीकॉम और रिलायंस कम्युनिकेशंस के भी लैंडलाइन कनेक्शन की संख्या घटी है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में कुल 67.80 करोड़ लोग टेलीफोन सेवाओं का उपयोग करते हैं। इनमें 65.99 करोड़ मोबाइल और 1.81 करोड़ लैंडलाइन ग्राहक हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 51.12 करोड़ टेलीफोन सेवा उपयोगकर्ता हैं जिनमें 50.85 करोड़ मोबाइल और 28.1 लाख लैंडलाइन का इस्तेमाल करते हैं।
जियो ब्रॉडबैंड मार्केट में भी टॉप पर
देशभर में ब्रॉडबैंड सेवा के यूजर्स की संख्या 60.41 करोड़ है। इसमें 58.56 करोड़ उपयोक्ता वायरलैस और 1.85 करोड़ लैंडलाइन ब्रॉडबैंड उपयोक्ता हैं। वहीं ब्रॉडबैंड मार्केट हिस्सेदारी में भी जियो अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की तुलना में कहीं आगे रही। रिलायंस जियो 56.25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अव्वल रही जबकि भारती एयरटेल की मार्केट हिस्सेदारी 20.52 प्रतिशत और वोडाफोन-आइडिया की 18.36 प्रतिशत है। ब्रॉडबैंड में वायरलेस और वायर सेवा दोनों को शामिल किया जाता है। जियो लगातार 8वें महीने 4जी डाउनलोड स्पीड में रही आगे ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications