एयरटेल डिजिटल टीवी भी अपने कस्टमर्स के लिए कई शानदार ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: एयरटेल डिजिटल टीवी भी अपने कस्टमर्स के लिए कई शानदार ऑफर लेकर आया है। टेलिकॉम से लेकर ब्रॉडबैंड और डीटीएच इंडस्ट्री में जो बदलाव देखा जा रहा है, ऐसे में ये तो साफ है की हर कंपनी अब आगे निकलने की रेस में शामिल है। कोई भी ऑपरेटर उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रहे हैं। अब, एयरटेल डिजिटल टीवी एक नया ऑफर लेकर आया है। इसमें नए सेट-टॉप बॉक्स पर अपग्रेड कर रहे उपभोक्तओं को डिस्काउंट्स तो मिलेंगे ही , साथ में नई एसटीबी पर भी ऑफर्स मिल रहे है। कंपनी ने अब एलजी स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए एक नया ऑफर निकाला है। एलजी टीवी यूजर्स को इस ऑफर में 6 महीने की फ्री सेवा मिल रही है।
ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध
बता दें कि टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑफर खासतौर से एलजी स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। एलजी स्मार्ट टीवी यूजर्स के लिए यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा। सितम्बर 10 से अक्टूबर 30 2019 तक उपलब्ध इस ऑफर का यूजर्स लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, बता दें, इस ऑफर के साथ किसी और ऑफर को क्लब नहीं किया जा सकता।
एयरटेल डिजिटल टीवी की ऑफर
इस ऑफर में उपभोक्ताओं को और भी कई बेनिफिट्स मिलेंगे। इसमें 6 महीने के दबंग स्पोर्ट्स पैक के साथ 2500 रु में वैल्यू लाइट एचडी पैक सम्मिलित होगा। अगर इस ऑफर के बिना इस प्लान को लिया जाए, तो इसकी कीमत 3499 रु पड़ेगी। इसका मलतब है की नए एलजी टीवी खरीदारों को इस ऑफर में ऊपर बताए गए चानेल पैक को 6 महीने के लिए लेने पर 1499 रु का ऑफ मिलेगा। इतना ही नहीं, एयरटेल डिजिटल टीवी सब्सक्राइबर्स को हर एक्टिवेशन के साथ एक्सेसरीज भी मिलेंगी। इसमें बॉक्स, ODU, 10M वायर, एक्टिवेशन कॉस्ट, रिमोट और अडॉप्टर सम्मिलित होगा। एयरटेल डिजिटल टीवी ने यह भी बताया है की यह ऑफर 2017 से 2019 के एलजी टीवी मॉडल्स के लिए है।
जानें कैसे पाएं ये सुविधा
- बता दें कि एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपनी वेबसाइट पर भी डिटेल्स दी है की किस तरह एलजी टीवी खरीदार इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
- सबसे पहले, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयरटेल डीटीएच नंबर 81304-81306 पर एलजी टीवी खरीदने के बाद कॉल करें।
- इसके बाद एयरटेल से टीवी का सीरियल नंबर वेरीफाई करने के लिए आपके पास कॉल आएगा।
- वेरिफिकेशन के बाद, आप ऑफर का लाभ उठाने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे।
- उपभोक्ता को एयरटेल एग्जीक्यूटिव को अपनी केवाईसी डिटेल्स भी देनी होंगी।
- यह प्रक्रिया पूरी होने पर एयरटेल का दूसरा एग्जीक्यूटिव आपके घर पर आकर एयरटेल डिजिटल टीवी इक्विपमेंट इनस्टॉल कर जाएगा और आपसे पेमेंट ले जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications