रिलायंस जियो देश में सबसे बड़ा 4जी नेटवर्क कवरेज बना।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो देश में सबसे बड़ा 4जी नेटवर्क कवरेज बना। ट्राई के ताजा आंकड़ों के अनुसार कुल 7.46 लाख की बेस स्टेशनों की संख्या के साथ रिलायंस जियो देश का सबसे बड़ा 4जी नेटवर्क बन गया है। वहीं भारती एयरटेल का 4जी नेटवर्क कवरेज रिलायंस जियो का सिर्फ आधा है। हालांकि ट्राई के आंकड़ो के अनुसार सितंबर, 2017 के बाद से भारती एयरटेल का 4जी नेटवर्क तीन गुना से ज्यादा हो गया है। ट्राई द्वारा मोबाइल कॉल टर्मिनेशन शुल्क समाप्त करने की समयसीमा की समीक्षा के लिए जारी कंसलटेशन लेटर में जारी किए गए इन आंकड़ों के अनुसार जियो का 4जी नेटवर्क दोगुना हो गया है। जबकि सितंबर, 2017 में जियो के 4जी बेस ट्रांससीवर स्टेशनों (बीटीएस) की संख्या 3.81 लाख थी जो जून, 2019 में बढ़कर 7.46 लाख हो गई।

वोडाफोन आइडिया के पास 4जी सेवाओं के लिए सबसे अधिक स्पेक्ट्रम
इन कंसलटेशन लेटर में छपे आंकड़ों के अनुसार एयरटेल का 4जी नेटवर्क 97,130 बीटीएस स्टेशनों से 3.26 लाख स्टेशनों पर पहुंच गया है। वहीं इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वोडाफोन आइडिया के पास 4जी सेवाओं के लिए सबसे अधिक स्पेक्ट्रम है। यह रिलायंस जियो के पास मौजूद स्पेक्ट्रम का डेढ़ गुना है। हालांकि, इस दौरान वोडाफोन आइडिया का 4जी नेटवर्क सिर्फ 62 फीसदी बढ़ा है।
3जी बेस स्टेशनों की संख्या घटी
वहीं कुल नेटवर्क में 4जी बेस स्टेशनों की संख्या अब करीब 60 फीसदी हो गई है। यह दो साल में 5.91 लाख स्टेशनों से 12.55 लाख स्टेशनों तक पहुंच गया है। वहीं 2जी नेटवर्क 27 फीसदी घटकर 6.61 लाख से 4.79 लाख बेस स्टेशनों तक आ गया है। इसी तरह 3जी बेस स्टेशनों की संख्या 3.6 लाख से घटकर 3.43 लाख रह गई है।
वोडाफोन आइडिया ने जुलाई में 33,90,797 कनेक्शन गंवाए
हालांकि आंकड़ों के अनुसार जुलाई में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक मोबाइल कनेक्शन 85,39,325 जोड़े और उसके कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 33,97,94,939 तक पहुंच गई है। वहीं वोडाफोन आइडिया ने जुलाई में 33,90,797 कनेक्शन गंवाए हैं। उसके कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या घटकर 38,00,20,434 रह गई। इस दौरान भारती एयरटेल ने भी 25,80,020 कनेक्शन गंवाए है। एयरटेल के कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या घटकर 32,85,13,369 रह गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications