यहां पर आपको यस बैंक से जुड़ी खबर के बारे में बताएंगे।
यस बैंक के प्रमोटर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है। जी हां यस बैंक के प्रमोटर ग्रुप ने बैंक में अपनी 2.75 फीसदी हिस्सेदारी संयुक्त रूप से बेच दी है। प्रमोटर ग्रुप कंपनी मॉर्गन क्रेडिट्स प्राइवेट लिमिटेड ने यह जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए दी है। इसमें यस बैंक के सह संस्थापक रहे राणा कपूर की हिस्सेदारी भी शामिल है।

आपको बता दें कि शनिवार को दाखिल की गई रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, यस कैपिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड और राणा कपूर ने संयुक्त रूप से 2.75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। यह हिस्सेदारी ओपन मार्केट के जरिए की गई है। इस भाग के तहत 18 से 20 सितंबर के बीच शेयर रिलीज किए गए हैं। इस बिक्री के बाद प्रमोटर ग्रुप की यस बैंक में हिस्सेदारी 9.64 प्रतिशत से घटकर 6.89 प्रतिशत रह गई है। हालाँकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस बिक्री से कितनी राशि मिली है।
तो वहीं इससे पहले खबरें आई थीं कि देश का प्रमुख डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक में उसके सहसंरक्षक राणा कपूर की हिस्सेदारी खरीद सकता है। रिपोर्टस में कहा गया था कि इस संभावित सौदे को लेकर पेटीएम और राणा कपूर में एक दौर की बातचीत हो गई है। फिलहाल, इस पर पेटीएम या यस बैंक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
हाल ही पेटीएम को अपनी पैरेंट कंपनी से करोंड़ों रुपए का घाटा हुआ है। जी हां वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड, पेटीएम की पैरेंट कंपनी, ने 31 मार्च को अपने अनुबंध को तीन गुना कर दिया क्योंकि यह अपने ब्रांड के निर्माण और अपने व्यवसाय के विस्तार पर बहुत अधिक खर्च कर चुका है। समेकित आधार पर, नोएडा की फर्म की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त वर्ष में कंपनी का घाटा 4,217.20 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 1,604.34 करोड़ था।


Click it and Unblock the Notifications