डायरेक्ट टु होम (डीटीएच) ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: डायरेक्ट टु होम (डीटीएच) ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। डायरेक्ट टु होम (डीटीएच) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डिश टीवी इंडिया अगले कुछ सप्ताह में एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स लाने की योजना बना रही है। बता दें कि इस बात की जानकारी सोमवार को कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने देते हुए कहा कि मनोरंजन क्षेत्र में बदलते परिदृश्य की वजह से हम यह कदम उठा रहे हैं।

वहीं अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा डीटीएच आपरेटर आनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्म पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। कंपनी को उम्मीद है कि इसके जरिये वह आने वाली प्रतिस्पर्धा में मजबूती से टिकी रह सकेगी और अपने प्रीमियम ग्राहकों को कायम रख सकेगी। डीटीएच आपरेटर ने दावा किया कि उसके 2.3 करोड़ ग्राहकों में से 30 से 35 प्रतिशत प्रीमियम की श्रेणी में आते हैं क्योंकि ये मासिक 400 रुपये से अधिक का खर्च करते हैं।
डिश टीवी इंडिया के कॉरपोरेट प्रमुख (विपणन) सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वह नए प्रौद्योगिकी विकास की निगरानी कर रहे हैं और उसके हिसाब से कदम उठा रहे हैं। अगले कुछ सप्ताह में नई पीढ़ी के मीडिया मनोरंजन के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स पेश करने जा रहे हैं। इसके अलावा हम 599 रुपये में स्मार्ट स्टिक भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि अगले डेढ़ से दो साल में उसके 20 प्रतिशत ग्राहक आनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने लगेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications