एक बार फिर से प्याज की कीमत आसमान छूने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में प्याज की कीमत लोगों को रुला रही है।
नई दिल्ली: एक बार फिर से प्याज की कीमत आसमान छूने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में प्याज की कीमत लोगों को रुला रही है। प्याज का खुदरा भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका है। देश भर में प्याज की बढ़ती दाम से लोग परेशान हो रहे हैं। यूं कहें कि देश के तमाम शहरों में प्याज की कीमत को लेकर एक जैसा हाल है। एस समय था जब प्याज 15 रुपए बिकता था, अब वही प्याज 80 रूपए तक पहुंच गया है। मुंबई में आज प्याज 75 से 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
मानसून की भारी बारिश से आपूर्ति प्रभावित
सूत्रों का कहना है कि प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में मानसून की भारी बारिश से आपूर्ति प्रभावित हुई है जिसकी वजह से इसकी कीमतों में उछाल आया है। अभी कुछ ही दिन पहले दिल्ली में प्याज 30 रुपये से 40 रूपये किलो के बीच बिक रही थी। लेकिन कुछ दिन में ही वो भाव 80 तक पहुंच चुका है। ये बात भी सच है कि प्याज की कीमत में अचानक आई तेजी से हर कोई हैरान है। दिल्ली ही नहीं देश के तमाम शहरों में भाव बढ़ गया है। ऐसे में केंद्र सरकार प्याज व्यापारियों के स्टॉक (भंडारण) की सीमा तय करने पर विचार कर रही है।
फिलहाल प्याज की कीमत गिरने का नाम नहीं ले रही
जानकारी दें कि दिल्ली में 80 रुपये किलो, मुंबई में भी 80 रुपये, गुरुग्राम में भी 80 रुपये किलो, पटना में करीब 70 रुपये, कोलकाता में 70 से 75 रुपये और चेन्नई में ये भाव 60 रुपये किलो के उपर ही है। नासिक के व्यापारियों की माने तो फिलहाल प्याज की कीमत गिरने नहीं जा रही है। यहां थोक भाव 4400 प्रति क्विंटल है। वहीं कुछ जानकार बताते हैं कि पिछले साल के सूखे ने और इस बार मॉनसून की देरी ने मुश्किलें बढ़ा दीं। इस बार कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर प्याज की फसल भी बर्बाद हो गई। नतीजा मंडियों में सप्लाई कम हो गया और कीमतें खरीदारों को रुलाने लगीं।
बढ़ती कीमत से सरकार लोगों को राहत देने की तैयारी में
वहीं दूसरी ओर प्याज की बढ़ी कीमतों से दिल्ली सरकार लोगों को राहत देने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि 80 रुपए बिकने वाला प्याज वो 24 रुपए में मुहैया कराएंगे। जानकारी दें कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले सप्ताह प्याज की खुदरा कीमत 57 रुपये किलो रही। वहीं मुंबई में यह 56 रुपये, कोलकाता में 48 रुपये और चेन्नई में 34 रुपये किलो थी। गुरुग्राम और जम्मू में प्याज 60 रुपये किलो पर पहुंच गया है। हालांकि, आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह के अंत तक प्याज के खुदरा दाम 70 से 80 रुपये किलो पर पहुंच गए। इस बात से भी अवगत करा दें कि मौसम विभाग के अनुसार प्रमुख प्याज उत्पादक क्षेत्रों विशेषरूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन में अत्यधिक बारिश हुई है। ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी भंडारण वाला प्याज बेचा जा रहा है। खरीफ या गर्मियों की फसल नवंबर से बाजार में आएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications