आज गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है।
नई दिल्ली: आज गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 106.96 अंकों की बढ़त के साथ 38,700.48 पर खुला है। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 29.65 अंकों की बढ़त के साथ 11,469.85 पर खुला है।

जानकारी दें कि गुरुवार को 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 226.11 अंकों की बढ़त के साथ 38,819.63 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 76.50 अंकों की बढ़त के साथ 11,516.70 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 42 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
आज इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी
शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी Indian Oil Corporation, ICICI BANK, Indiabulls Housing Finance Limited, IndusInd Bank और UPL कंपनियों के शेयरों में दिखी।
आज इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से YES BANK, HCL Technologies, JSW Steel Limited, State Bank of India और Dr. Reddy's Laboratories Limited कंपनियों के शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट दिखी।
बुधवार को बाजार का हाल
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 586 अंक तक लुढ़कने के बाद अंत में 503.62 अंक यानी 1.29 फीसदी लुढ़ककर 38,593.52 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 148 अंक यानी 1.28 फीसदी गिरकर 11,440.20 अंक पर बंद हुआ।
भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल
आज गुरुवार को भारतीय रुपया सिर्फ एक पैसा मजबूत होकर खुला है। जिससे एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य 71.02 रुपये पर आ गया है। गौरतलब है कि बुधवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 71.03 पर बंद हुआ था। उधर गुरुवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.05 फीसद की तेजी के साथ 56.52 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव बिना किसी बदलाव के 62.39 डॉ़लर प्रति बैरल पर चल रहा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications