अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। एयरटेल ने 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपडेट कर दिया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। एयरटेल ने 97 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपडेट कर दिया है। अब यूजर्स को इस प्लान के तहत ज्यादा सुविधाएं नहीं मिलेंगी। बता दें कि कंपनी ने 97 रुपये वाले रिचार्ज पैक को 2018 में रोल आउट किया था। तब यूजर्स को इस डाटा पैक में 2 जीबी डाटा मिलता था। लेकिन अपडेट होने के बाद उपभोक्ताओं को अब 500 एमबी डाटा दिया जाएगा।

मिलेगा अब 500 एमबी डाटा
जानकारी दें कि कंपनी अपने ग्राहकों को इस प्लान में 500 एमबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 एमएसएम की सुविधा देगी। जबकि अपडेट से पहले एयरटेल के यूजर्स को 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और 100 एसएमएस का बेनेफिट मिलता था। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 14 दिनों की है।
हाल में पेश किया 599 रु के प्रीपेड प्लान
जैसा कि हाल ही में दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने 599 रुपये के प्रीपेड प्लान पेश किया था। इस प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। वहीं, इस रिचार्ज पैक की अवधि 84 दिनों की है।
जियो 98 रुपये के प्लान से टक्कर
दूसरी तरफ आपको बता दें कि एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो के 98 रुपये के प्लान से है। जियो के इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा मिलता है। यानी इस प्राइस रेंज में यह एयरटेल के प्लान को सीधे टक्कर देता है।
एयरटेल 299 रुपये का एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें यूजर्स को 129 रुपये प्रति माह में आने वाला ऐमजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। इतनी कम कीमत के प्लान में ये बेनिफिट देने वाली एयरटेल पहली कंपनी बन गई है। वहीं दूसरी तरफ एयरटेल ने कुछ दिन पहले अपने 249 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications