टाटा मोटर्स का अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स का अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। जी हां जानकारी दें कि ऑटो सेक्टर में चल रही सुस्ती से निपटने और बाजार में मांग बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स का मध्य प्रदेश में मौजूद एक डीलर अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत टाटा की टियागो, टिगोर और नेक्सन कार खरीदने पर डीलर की ओर से ग्राहकों को होंडा स्कूटर पूरी तरह मुफ्त दिया जा रहा है। दूसरी ओर दिलचस्प बात तो यह हैं कि जैसे ही यह ऑफर सामने आया तो सोशल मिडिया पर काफी वायरल होने लगा। इतना ही नहीं कंपनी ने इसकी पुष्टि भी की है।

मंदी के बीच ग्राहकों को लुभाने की कोशिश
बता दें कि टाटा मोटर्स की तरफ से कार खरीने पर होंडा एक्टिवा और होंडा ग्रेजिया स्कूटर गिफ्ट में दिया जा रहा है। हालांकि, कंपनी द्वारा इस तरह का प्रस्ताव नया दिया जा रहा है। लेकिन ऑटो सेक्टर की मंदी के बीच कंपनियां तरह-तरह की पेशकश के चलते ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं इसके अलावा आगामी त्योहारी सीजन में इस सेक्टर में ब्याज में कटौती के साथ सेल्स को बूस्ट देने की कोशिश की जा रही है। ये सभी डिस्काउंट कंपनी की ओर से टाटा मोटर्स के 'फेस्टिवल ऑफ कार्स' डिस्काउंट प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है। टाटा मोटर्स के डीलर्स भारत में कई अतिरिक्त डिस्काउंट्स अपने ग्राहकों को दे रहे हैं ताकि उनकी बिक्री में बढ़ोतरी हो।
70,000 रुपये का भारी डिस्काउंट
वहीं टाटा टियागो एंट्री-लेवल हैचबैक पर टाटा मोटर्स की ओर से 70,000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि वेरिएंट्स और लोकेशन पर डिपेंड करता है। टाटा टियागो पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। टाटा टियागो एनआरजी पर भी कंपनी 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है जो कि टियागो का क्रोसओवर वर्जन है।
कंपनी 1.15 लाख रु तक का डिस्काउंट दे रही टिगोर पर
आपको बता दें कि टाटा टिगोर पर कंपनी 1.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जो कि टियागो पर आधारित है। टिगोर समान टाटा टियागो पर वाले इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है। इसके अलावा टाटा हैरियर पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications