नई दिल्ली। मारुति ने अपनी बलेनो आरएस के दाम में भारी कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने बलेनो के दाम में करीब 1 लाख रुपये की कटौती की घोषणा की है। बलेनो कार पर इस फेस्टिव सीजन में आया यह अभी तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर है। इससे पहले कंपनी ने 25 सितंबर को कुछ अन्य कार के मॉडल पर 5,000 रुपये की कटौती की की थी। वित्त मंत्री ने हाल ही कार्पोरेट टैक्स में भारी कटौती की घोषणा की थी। तभी से उम्मीद की जा रही थी कि कंपनियां भारी डिस्काउंट ऑफर देकर इस टैक्स का लाभ अपने ग्राहकों को दे सकती हैं। मारुति ने बलेनो में भारी डिस्काउंट के साथ इसकी शुरुआत कर दी है।

दाम घटने के बाद दिल्ली और मुम्बई में ऑनरोड कीमत
मारुति सुजुकी की तरफ से दाम में कटौती के बाद मारुति बलेनो आएस की दिल्ली में अभी ऑन-रोड कीमत जो पहले लगभग 9.90 लाख रुपये थी वह 9 लाख रुपये हो गई है। मुंबई में अभी बलेनो आरएस की ऑन-रोड कीमत 10.27 लाख रुपये है। दाम में इस कटौती के बाद यह कीमत 9.27 लाख रुपये हो जाएगी।
जानिए बलेनो आरएस के फीचर
मारुति बलेनो आरएस में कई सारी सुविधाएं दी जाती हैं। कंपनी ने इस 2017 में लॉच किया था। मारुति बलेनो आरएस में 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 101 एचपी की ताकत देता है। इस ताकत के चलते 150 एनएम का पीक टॉर्क मिलता करता है। बलेनाे आरएस में 5 स्पीड गियर बॉक्स हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि मारुति सुजुकी 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन को शायद बीएस-4 एमिशन मानक के मुताबिक अपग्रेड न करे। इस भारी डिस्काउंट की एक वजह यह भी हो सकती है। क्योंकि इस भारी डिस्काउंट से मौजूदा स्टॉक क्लीयर हो सकता है। मारुति बलेनो आरएस चारों पहियों में डिस्क ब्रेक हैं।
यह भी पढ़ें : ऑल्टो 65 हजार रु तक सस्ते में लेने का मौका, कंपनी लाई ऑफर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications