टेलिकॉम कंपनियों के बीच लगातार डाटा प्लान को लेकर जंग चल रही है। यहीं कारण है कि जिसमें सभी दूरसंचार कंपनियों ने किफायती रिचार्ज पैक उतारने शुरु कर दिए हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियों के बीच लगातार डाटा प्लान को लेकर जंग चल रही है। यहीं कारण है कि जिसमें सभी दूरसंचार कंपनियों ने किफायती रिचार्ज पैक उतारने शुरु कर दिए हैं। अब इस कड़ी में एयरटेल ने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए 249 और 299 रुपये के प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। उपभोक्ताओं को कंपनी के इन दोनों रिचार्ज पैक्स में शानदार सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यूजर्स को 2जीबी हाई स्पीड डाटा दिया जाएगा। जानें एयरटेल के 249 रु और 299 रु के प्लान में क्या मिलेगा खास।

एयरटेल का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा एयरटेल अपने उपभोक्ताओं को दो हजार रुपये के लाभ, एयरटेल एप का सब्सक्रिप्शन और Norton मोबाइल सिक्योरिटी देगा। वहीं, इस प्लान में एयरटेल टीवी प्रीमियम, विंक म्यूजिक जैसी सेवाएं दी जाएंगी। ग्राहक इस प्रीपेड पैक का लाभ 28 दिन तक उठा सकेंगे।
एयरटेल का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल के 299 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में ग्राहकों को अमेज़न प्राइम की मेंबरशिप के साथ विंक म्यूजिक का ऐक्सेस भी मिलेगा। इसमें भी ग्राहकों को एक साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्यॉरिटी, एयरटेल प्रीमियम टीवी का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। जानकारी दें कि इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की रखी गई है। अगर आपको हर दिन इससे ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाला पैक 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, एक साल के लिए नॉर्टन मोबाइल सिक्यॉरिटी और एयरटेल Xstream बेनेफिट मिलता है।
एयरटेल के 199 रुपये के प्रीपेड प्लान
एयरटेल का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और SMS बेनेफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा, एयरटेल के इस प्लान में Airtel Xstream का सब्सक्रिप्शन, 1 साल के लिए नॉर्टन सिक्यॉरिटी, शॉ एकेडमी में 4 हफ्ते का फ्री कोर्स, Airtel Thanks के तहत Wynk म्यूजिक बेनेफिट मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications