मेजन ने सेल में 36 घंटे के भीतर अपने प्लेटफॉर्म पर 750 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बेचने का दावा किया, वहीं फ्लिपकार्ट ने सेल के पहले दिन दोगुनी बिक्री होने की बात कही।
जैसा कि आप जानते हैं कि इस समय अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल चल रही है तो ऐसे लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और इसका पता खरीदारी के आंकड़ों से चल रहा है। आर्थिक सुस्ती व मांग में कमी की चर्चा के बीच ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट ने फेस्टिवल सेल में जमकर कमाई की। अमेजन ने शनिवार से शुरू हुए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 36 घंटे के भीतर अपने प्लेटफॉर्म पर 750 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बेचने का दावा किया, वहीं चिर प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट ने बिल बिग बिलियन सेल के पहले दिन दोगुनी बिक्री होने की बात कही।
फिलहाल, दोनों कंपनियों ने पहले दिन के कुल व्यापार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ये ऑनलाइन सेल चार अक्टूबर तक चलेगी। जानकारों की मानें तो त्यौहारी सीजन सेल खत्म होने तक लगभग पांच अरब डॉलर का कारोबार हो सकता है। इन दोनों कंपनियों के अलावा स्नैपडील, क्लब फैक्टरी और अन्य कंपनियां भी अपने प्लेटफॉर्म पर सेल चला रही हैं।

अमेजन ग्लोबल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारत के प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि किफायतर योजना के कारण रिकॉर्ड ग्राहकों ने वन प्लस, सैमसंग और एपल जैसे प्रीमियम ब्रांड के मोबाइल फोन खरीदे। इसी तरह बड़े सामान और टीवी की बिक्री में पहले 36 घंटे में दस गुना का इजाफा हुआ।
इसके अलावा आम दिनों की तुलना में फैशन में पांच गुना, सौंदर्य प्रोडक्ट में सात गुना, घरों के सामान में 3.5 गुना की वृद्धि हुई है। खरीदारी करने वालों में से आधे ग्राहक टीयर 2 और छोटे शहरों से थे। पहले 36 घंटे में लगभग 42,500 लोगों ने कम से कम एक नंबर जरूर प्राप्त किया।
इस बारे में फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि कंपनी ने फैशन, सौंदर्य, निजी उपयोग के सामान और फर्नीचर में पिछले साल महासेल के पहले दिन की तुलना में काफी वृद्धि दर्ज की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications