मंदी के बीच मारुति का धमाका। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सबसे छोटी SUV S-Presso लॉन्च हो गई है।
नई दिल्ली: मंदी के बीच मारुति का धमाका। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की सबसे छोटी SUV S-Presso लॉन्च हो गई है। जब देश के ऑटो मार्केट की मांग में गिरावट देखी जा रही है तब मारुति की तरफ से मिनी एसयूवी उस समय लॉन्च की जा रही है। बता दें कि मांग में कमी आने के बाद वाहन निर्माता कंपनियां भी सस्ती कारों को पेश करने की तरफ ध्यान दे रही हैं। पिछले दिनों रिनॉल्ट ने सस्ती 7 सीटर एमपीवी लॉन्च की थी। सस्ती हुई मारुति सुजुकी की कारें, जानें कौन-कौन से मॉडल हुए सस्ते ये भी पढ़ें
3.69 लाख से शुरू होगी इसकी कीमत
बता दें कि मारुति की आने वाली नई मिनी एसयूवी के लिए लोगों में काफी उत्साह है। मारुति की S-Presso SUV कंपनी की एंट्री लेवल एसयूवी होगी। जानकारी के मुताबिक शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये के एक्सशोरूम प्राइज पर मिल सकती है। वहीं S-Presso के टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 5.30 लाख रुपये होने की उम्मीद है। लॉन्चिंग से पहले ही Maruti S-Presso के कुछ फीचर्स के बारें में आपको बता दें।
जानें छोटी एसयूवी की खासियत
- मारुति की छोटी एसयूवी में BS6 वमानक वाला इंजन होगा।
- कंपनी इसके चार वेरिएंट में इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी।
- अभी मारुति की तरफ से कार में पेट्रोल और सीएनजी इंजन दिया जएगा। इसके चार वेरिएंट Std, LXi, VXi और VXi+ होंगे।
- SUV S-Presso में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा।
- इस इंजन की 5500 RPM पर 68 hp पावर होगी और यह 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
- 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के अलावा इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का भी ऑप्शन होगा।
- कार का ऑटोमेटिक वेरिएंट VXi, VXi और VXi+ वेरिएंट में आने की उम्मीद है।
- बात करें कार की डाइमेंशन के बारें में तो मारुति एस-प्रेसो की लंबाई 3565 mm, चौड़ाई 1520 mm, ऊंचाई 1564 mm और व्हील बेस 2380 mm होगा।
- जबकि रिनॉल्ट क्विड की लंबाई 3679 mm, चौड़ाई 1579 mm, ऊंचाई 1478 mm और व्हील बेस 2422 mm है।
- यानी ऊंचाई में मारुति की नई कार क्विड से आगे होगी।
कार की लुक के साथ माइलेज भी बेहतर
- जानकारी दें कि मारुति की एस प्रेसो में 27 लीटर तेल की क्षमता वाला फ्यूल टैंक होगा।
- मौजूदा क्विड में 28 लीटर का फ्यूल टैंक है।
- मारुति की अपकमिंग कार का माइलेज भी 24 किमी प्रति लीटर के आसपास हो सकता है।
- जबकि क्विड 22 का माइलेज देती है।
- वहीं टेस्टिंग के दौरान देखी गई एस-प्रेसो को देखने से इसका स्पोर्टी लुक ही लगता है।
- जानकारों की उम्मीद है कि मारुति इसे सस्ती कार के तौर पर लॉन्च करेगी, ऐसे में इसकी शुरुआती कीमत 4 लाख रुपये हो सकती है।
- कंपनी इसकी बिक्री अरीना डीलरशिप के जरिये करेगी।
- मारुति ने एस-प्रेसो के कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications