त्यौहारी सीजन में देश के प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली: त्यौहारी सीजन में देश के प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। बैंक ने ब्याज दरें 0.10 फीसदी घटा दी है। इस फैसले के बाद बैंक के बाद होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ईएमआई घट जाएगी। वहीं, नए कस्टमर्स के लिए लोन लेना भी सस्ता हो जाएगा। आपको बता दें कि सितंबर महीने की शुरुआत में भी आईसीआईसीआई बैंक ने एमसीएलआर बेस्ड कर्ज की ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया था।

जानकारी दें कि एक साल की एमसीएल घटकर 8.55 फीसदी, जबकि एक दिन की एमसीएलआर 8.30 फीसदी रह गई है। रिटेल लोन के लिहाज से बैंक की एमसीएलआर आधारित एक साल की ब्याज दर को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बैंक के सभी तरह के दीर्घकालिक कर्ज को इसी दर से जोड़ा जाता है। इसमें होम लोन जैसे कर्ज भी शामिल हैं।
ब्याज दरें छह महीने में 0.20 फीसदी तक कम हुई
आरबीआई ने ब्याज दर में कटौती के लिए बैंकों पर लगातार दबाव डाला है। आईसीआईसीआई बैंक की इस कटौती के बाद अप्रैल के बाद से उसकी कर्ज दर में कुल 0.20 प्रतिशत की कटौती हो चुकी है। आईसीआईसीआई बैंक ने इससे पहले अपनी ब्याज दरों की जुलाई के पहले सप्ताह में समीक्षा की थी। तब बैंक ने ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत कटौती की थी।
आरबीआई 1 फीसदी से ज्यादा दरें घटा चुका
आपको जानकारी दें कि रिजर्व बैंक इस बात को लेकर काफी नाराज है कि बैंक रेपो दर में काफी कटौती किए जाने के बाद भी ब्याज दर कम नहीं कर रहे हैं। रिजर्व बैंक 2019 में चार बार रेपो दर में कुल मिलाकर 1.10 प्रतिशत की कटौती कर चुका ह। इस वित्त वर्ष में अप्रैल के बाद से अब तक केन्द्रीय बैंक 0.85 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। बता दें कि रिजर्व बैंक का कहना है कि उसकी रेपो दर में 0.85 प्रतिशत कटौती के बाद बैंक अगस्त तक केवल 0.30 प्रतिशत तक ही कटौती कर पाए हैं। जबकि बैंकों का कहना है कि उसकी देनदारियों की लागत कम होने में समय लगता है, जिसकी वजह से रिजर्व बैंक की कटौती का लाभ तुरंत ग्राहकों को देने में समय लगता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications