जियो के बाद अब एयरटेल-वोडाफोन ने घटाया रिंग टाइम। जी हां टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने नेटवर्क से जाने वाले कॉल पर रिंग टाइम को घटाकर 25 सेकेंड कर दिया है।
नई दिल्ली: जियो के बाद अब एयरटेल-वोडाफोन ने घटाया रिंग टाइम। जी हां टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने नेटवर्क से जाने वाले कॉल पर रिंग टाइम को घटाकर 25 सेकेंड कर दिया है। कंपनियों का दावा है कि उन्होंने रिलायंस जियो के ऐसे ही कदम के जवाब में यह कदम उठाया है। एयरटेल ने अपने फैसले की जानकारी नियामक ट्राई को दे दी है। जबिक सूत्रों ने कहा कि वोडाफोन आईडिया ने भी कुछ सर्किल्स में रिंग टाइम घटाया है। सिर्फ 6.46 रुपए में करें मोबाइल नंबर पोर्ट ये भी पढ़ें

ट्राई को एयरटेल ने खुद दी फैसले की जानकारी
आपको बता दें कि एयरटेल ने अपने 28 सितंबर के अपने पत्र में कहा कि कई बार की शिकायतों के बाद नियामक की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिए जाने के कारण उसे रिंग टाइम घटाने का फैसला करना पड़ा। कंपनी ने कहा कि इससे उसे इंटरकनेक्ट यूसेज शुल्क (आईयूसी) पर होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। ट्राई के सचिव को कंपनी ने पत्र में बताया कि उसने अपने नेटवर्क पर रिंगिंग टाइमर को घटाकर 25 सेकेंड कर दिया है। पहले उद्योग का रिंग टाइम 45 सेकेंड था। लेकिन एयरटेल ने पहले आरोप लगाया था कि जियो ने इसे घटा दिया है।
ट्राई: आपसी सहमति कायम करने की दी सलाह
वहीं ट्राई ने कंपनियों से कहा है कि जब तक वह इस मामले पर विचार प्रक्रिया पूरी करता है, तब तक वे आपसी सहमति कायम करें। ट्राई के एक सूत्र ने बताया कि इस पर 14 अक्टूबर को एक खुली चर्चा आयोजित की जा सकती है।
क्या है आईयूसी?
इंटरकनेक्ट उपयोग शुल्क (आईयूसी) किसी एक नेटवर्क को दूसरे नेटवर्क की ओर से दी जाने वाली सेवाओं पर दिया जाता है। इसमें जिस नेटवर्क से कॉल की जाती है वह कॉल पहुंचाने वाले नेटवर्क को यह शुल्क अदा करता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications