यहां पर आपको बैंकों के लोन मेला के बारे में बताएंगे जो कि 250 जिलों में बांटा जाएगा।
जैसा कि कुछ दिन पहले ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्ज देने के लिए लोन मेला की घोषणा की थी, उस हिसाब से आज 250 जिलों में कर्ज बांटा जाएगा। बता दें कि यह लोन मेले के शुरुआत का प्रथम चरण होगा।
आपको बता दें कि खुदरा ग्राहकों और लघु एवं मध्यम उद्योगों को तेजी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए मेले के दौरान बैंक विशेष अभियान चलाएंगे ताकि त्यौहारी मौसम की मांग को पूरा किया जा सके। ऋण मेले का पहला चरण तीन अक्टूबर यानी आज से शुरू होकर चार दिन तक चलेगा। इसमें खुदरा, कृषि, वाहन, आवास, लघु और मध्यम उद्योग, शिक्षा और निजी श्रेणी के ऋणों को मूल समय में ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और कॉरपोरेशन बैंक सहित सभी बैंकों ने इस त्यौहारी मांग का लाभ उठाने के लिए खुद को तैयार कर लिया है। पहले चरण में 250 जिलों में से 48 जिलों में भारतीय स्टेट बैंक और 17 में बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य बैंक है।
दरअसल पिछले महीने की शुरूआत में सरकारी बैंकों ने अपने वार्षिक प्रदर्शन का आकलन करने के बाद 400 जिलों में ऋण मेला आयोजित करने का निर्णय किया है। बाद में निजी क्षेत्र के बैंकों ने भी इस पहल में शामिल होने की इच्छा जतायी है।
इस मेले में हाउसिंग, ऑटो, पर्सनल, एजुकेशन लोन, एग्री, मुद्रा MSME लोन दिया जाएगा। लोन स्कीमों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। यहां लोन को लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
साथ ही लोन मेले में एसबीआई सहित सभी बैंक ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन की जानकारी देने के साथ भीम व एसबीआई के योनो जैसे एप डाउनलोड कराएंगे, ताकि ग्राहकों को वित्तीय समावेशन और डिजिटल भुगतान व लेन-देन के बारे में भी शिक्षित किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications