आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में यात्रियों को व्रत का खाना व्रत का खाना देने की सुविधा शुरू की है। जी हां इस त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे ने एक नई शुरुआत की है।
नई दिल्ली: आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में यात्रियों को व्रत का खाना व्रत का खाना देने की सुविधा शुरू की है। जी हां इस त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे ने एक नई शुरुआत की है। नवरात्रि के मौके पर रेलवे नौ दिनों तक यात्रियों को व्रत का खाना मुहैया कराएगा। इस से व्रत के दौरान यात्रियों को खाने की दिक्कत नहीं होगी। रेलवे व्रत करने वाले यात्रियों के लिए सात्विक मेन्यू का इंतजाम करेगा। बता दें कि रेलवे 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक इच्छुक यात्रियों को व्रत वाला खाना मुहैया करा रहा है। इस मेन्यू से आप अपनी पसंद के हिसाब से चीजें ऑर्डर कर सकते हैं।

जानें कैसे आर्डर कर सकते हैं व्रत का खाना
व्रत का खाना लेने के लिए रेल यात्रियों को आईआरसीटीसी की e-Catering वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर जाकर प्री बुकिंग करनी होगी। यात्री "Food-on-track" ऐप के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने अपने बयान में कहा है कि नवरात्रि का खाना रेलवे के चुनिंदा स्टेशनों पर चयनित रेस्टोरेंट के जरिए मुहैया कराया जाएगा। जानकारी दें कि रेलवे के बयान के मुताबिक इस सर्विस को लेने के लिए यात्रियों को वैध पीएनआर नंबर से अपनी यात्रा के तय समय से कम से कम दो घंटे पहले खाना बुक कराना होगा। यात्री अपनी सुविधानुसार पहले या ऑर्डर मिलने के बाद पेमेंट कर सकते हैं।
इन स्टेशनों पर मिलेगा व्रत का खाना
जिन स्टेशनों पर नवरात्रि का खाना मिलेगा उनमें कानपुर सेंट्रल, जबलपुर, रतलाम, जयपुर, बीना, पटना, राजेंद्र नगर, हजरत निजामुद्दीन, अंबाला कैंट, झांसी, औरंगाबाद, अकोला, इतारसी, वसई रोड, वापी, कल्याण, बोरिवली, दुर्ग, दौंड, ग्वालियर, मथुरा, नागपुर, भोपाल, उज्जैन और अहमदनगर शामिल हैं।
ये चीजें व्रत के मेन्यू में होंगी शामिल
आईआरसीटीसी ने यात्रियों की मांग को देखते हुए व्रत के खाने के तौर पर सात्विक खाने का मेन्यू तैयार किया है। व्रत मेन्यू में साबूदाना, सेंधा नमक, कुट्टू का आटा, साबूदाना खिचड़ी, सूखे मखाने, साबूदाना मूंगफली नमकीन, आलू की टिक्की, नवरात्रि थाली, जीरा आलू, फ्रेंच फ्राइज़, साबूदाना वड़ा, फलहारी चूड़ा, फलहारी थाली, मलाई बर्फी, रसमलाई, मिल्क केक, लस्सी, दही और लस्सी जैसी चीजें शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications