ट्राई ने मोबाइल पोर्टेबिलिटी चार्ज में कटौती कर दी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा प्रदाताओं (एमएनपीएसपी) द्वारा पोर्ट करने के लिए दी जाने वाली सेवाओं के
नई दिल्ली: ट्राई ने मोबाइल पोर्टेबिलिटी चार्ज में कटौती कर दी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा प्रदाताओं (एमएनपीएसपी) द्वारा पोर्ट करने के लिए दी जाने वाली सेवाओं के लिए प्रत्येक लेनदेन पर शुल्क में करीब 66 प्रतिशत की कटौती करने का प्रस्ताव किया है। ट्राई ने प्रस्ताव किया है कि एमएनपी सेवा के लिए शुल्क दर 6.46 रुपए होगी। ट्राई ने इससे पहले मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा के लिए पीपीटीसी की दर 19 रुपए प्रति लेनदेन तय की थी।

6.46 रुपए किया गया तय
बता दें कि ट्राई ने अपने एक बयान में कहा है कि सभी टिप्पणियों और रिकॉर्ड पर उपलबध सभी सूचनाओं पर विचार करने के बाद 30 सितंबर को दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी प्रति पोर्ट लेनदेन शुल्क और डिपिंग शुल्क (दूसरा संशोधन) नियमन, 2019 जारी किया गया है। इसके तहत प्रत्येक पोर्ट आग्रह के लिए 6.46 रुपए का पीपीटीसी तय किया गया है।
11 नवंबर से लागू होगी नई शुल्क
जानकारी के मुताबिक नई शुल्क दरें 11 नवंबर, 2019 से लागू होगी। वहीं ट्राई ने कहा कि दूरसंचार शुल्क (49वां संशोधन) आदेश, 2009 में प्रत्येक पोर्ट लेनदेन शुल्क (पीपीटीसी) को तय किया गया है। यह प्राप्त करने वाले ऑपरेटर द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता से लिए जाने वाले शुल्क की सीमा है। अब इस अधिसूचना के बाद शुल्क की सीमा स्वत: घट जाएगी। हालांकि, एमएनपी के तहत ग्राहक प्राप्त करने वाले ऑपरेटर इससे कम शुल्क लेने को स्वतंत्र होंगे।
वहीं पिछले हफ्ते ट्राई ने उपभोक्ताओं के लिए नए मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियमों को लागू करने की तारीख को बढ़ाकर 11 नवंबर करने की घोषणा की थी। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिये उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बदले बिना नए ऑपरेटर की सेवाओं को चुन सकता है। एमएनपी नियमों में संशोधन करने का उद्देश्य इस संपूर्ण प्रक्रिया को तेज और आसान बनाना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications