बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस का तोहफा मिलने जा रहा है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने बैंक कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को त्योहारी सीजन के दौरान एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान कि
नई दिल्ली: बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस का तोहफा मिलने जा रहा है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने बैंक कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को त्योहारी सीजन के दौरान एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। आईबीए ने बैंकों को कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एक माह का एडवांस एरियर देने का निर्देश किया है। जानकारी दें कि इसके बाद देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई और यूको बैंक ने कर्मचारियों को एडवांस एरियर देने की घोषणा कर दी है। वहीं इस बात का भी उम्मीद है कि अन्य बैंक भी जल्द ही इस संबंध में सर्कुलर जारी कर सकते हैं। हालांकि, बैंकों के यूनियनों ने आईबीए के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस फैसले को 'एकतरफा' बताया है।

मिलेगा एक माह की एडवांस सैलरी
जानकारी दें कि आईबीए की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब पिछले दो साल से कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी से जुड़ी बातचीत को लेकर कोई खास प्रगति नहीं हुई है। बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के वेतन में वृद्धि एक नवंबर, 2017 के बाद से लंबित है। आईबीए ने वेतन को लेकर आयोजित 11वीं बैठक में हिस्सा लेने वाले बैंकों से कहा कि कर्मचारियों को एक माह की एडवांस सैलरी (बेसिक और डीए) एडवांस एरियर के रूप में दिया जा सकता है। वेतन समाधान के बाद एरियर के भुगतान के समय इस एडवांस को समायोजित कर लिया जाएगा।
एसबीआई ने एक अक्टूबर को जारी किया सर्कुलर
दूसरी ओर बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सर्कुलर में कहा है कि 1.11.2017 से पहले बैंक से जुड़ने वाले कर्मचारियों (जो अब भी सेवा में हैं) को एक माह की एडवांस सैलरी (बेसिक+डीए) का भुगतान किया जाएगा। वहीं, 1.11.2017 के बाद और 31.03.2019 से पहले बैंक से जुड़ने वाले कर्मियों को 15 दिन की सैलरी दी जाएगी। एक अक्टूबर, 2019 को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि इस भुगतान पर टीडीएस से जुड़ा नियम प्रभावी होगा। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने भी त्योहारों से पहले एक माह की एडवांस सैलरी के भुगतान को लेकर सर्कुलर जारी किया है। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि वेतन समाधान के बाद एडवांस सैलरी की राशि को एडजस्ट कर लिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications