फेस्टिव सीजन में अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां टाटा मोटर्स पर सस्ते में कार खरीदने का मौका दे रहा है।
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां टाटा मोटर्स पर सस्ते में कार खरीदने का मौका दे रहा है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए टाटा मोटर्स की कारों को इस वक्त सस्ते में खरीदा जा सकता है। टाटा कारों पर फेस्टिव सीजन ऑफर चल रहा है। इसके तहत टाटा की कारों पर 1.65 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इन फायदों में नकद ऑफर, एक्सचेंज ऑफर, कॉरपोरेट ऑफर के अलावा चुनिंदा स्टॉक पर ऑफर भी शामिल है।

9000 रुपये तक का 3 ग्राम सोने का सिक्का
फायदों की पेशकश हेक्सा, नेक्सॉन, टियागो, टियागो NRG, हैरियर और टिगोर पर की जा रही है। इसके अलावा टाटा कारों पर सोने का सिक्का पाने का भी मौका है। 9000 रुपये तक का 3 ग्राम सोने का सिक्का टियागो XM और टियागो NRG पर पाया जा सकता है, वहीं नेक्सॉन डीजल, टियागो और टिगोर पर 3000 रुपये मूल्य का 1 ग्राम सोने का सिक्का पाया जा सकता है।
जानें कब से कब तक मिलेगा ऑफर
सोने का सिक्का और अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस ऑफर केवल 8 अक्टूबर 2019 तक होने वाली कार डिलीवरी पर ही वैलिड है। इस तारीख के बाद होने वाली बुकिंग और डिलीवरी पर ये फायदे नहीं मिलेंगे। बाकी ऑफर 31 अक्टूबर 2019 तक वैलिड हैं।
इन लोगों के लिए स्पेशल फाइनेंस ऑफर
आपको इस बात की भी जानकारी दें कि सरकारी कर्मचारी, कॉरपोरेट्स, डॉक्टर और टीचर्स के लिए स्पेशल ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। टाटा की कारों पर एक स्पेशल फाइनेंस ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत ईएमआई 1499 रुपये प्रति लाख से शुरू है।
जानें ये भी
- ऑफर के तहत बेनिफिट का अमाउंट अलग-अलग शहरों और वेरिएंट पर अलग-अलग हो सकता है।
- कॉरपोरेट ऑफर चुनिंदा कारॅपोरेट्स के लिए ही लागू होते हैं।
- वहीं आप अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें https://drivethefuture.tatamotors.com/ या फिर टोल फ्री नंबर 18002098282 पर कॉल करके या फिर अपने निकटतम टाटा मोटर्स डीलरशिप से संपर्क कर ली जा सकती है।
रेलवे इन स्टेशनों पर देगा 'व्रत का खाना', जानिये क्या है तैयारी ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications