आज यानि शुक्रवार को आरबीआई ने आम लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
नई दिल्ली: आज यानि शुक्रवार को आरबीआई ने आम लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर यानी एनईएफटी का वर्किंग डेज में 24 घंटे इस्तेमाल हो सकेगा। आपको बता दें कि एनईएफटी देश में बैंकों के जरिये फंड ट्रांसफर करने यानी एक से दूसरी जगह भेजने का आसान तरीका है। एनईएफटी के जरिए एकमुश्त 50 हजार रुपये तक की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। वहीं विशेष मामलों में यह सीमा बैंक बढ़ाई भी जाती हैं।

अब तक एनईएफटी में ये होता
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एनईएफटी का इस्तेमाल वर्किंग डेज यानी जिस दिन बैंक में कामकाज होता है। सोमवार से शनिवार तक ही किया जा सकता है। लेकिन दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक में छुट्टी होती है। तब एनईएफटी का इस्तेमाल नहीं हो पाता है। इसके लिए समय भी निर्धारित है। एनईएफटी बैंक में कामकाज वाले दिन सुबह 8 बजे से शाम 6:30 बजे तक होती है।
आरबीआई ने किया ये ऐलान
एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने बयान जारी कर बताया है कि एनईएफटी का इस्तेमाल अब वर्किंग डेज यानी बैंक के कामकाजी वाले दिन में 24 घंटे हो सकेगा। जानकारी दें कि आरबीआई ने हाल में आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए फंड ट्रांसफर पर शुल्क खत्म कर दिए हैं। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया। बैंकों से कहा गया है कि वे ग्राहकों को इसका फायदा दें। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल में एनईएफटी के जरिए 20.34 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए। इस दौरान आरटीजीएस के जरिए 1.14 करोड़ लेन-देन हुए थे।
जानें क्या है एनईएफटी ?
एनईएफटी यानी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर, आपको बता दें कि एनईएफटी देश में बैंकों के जरिए फंड ट्रांसफर करने यानी एक से दूसरी जगह भेजने का आसान तरीका है। इंटरनेट के जरिए दो लाख रुपए तक के लेन-देन के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है। बस एक शर्त ये है कि भेजने वाले और पैसा पाने वाले, दोनों के पास इंटरनेट बैंकिंग सेवा का होना जरूरी है। अगर दोनों खाते एक ही बैंक के हैं तो सामान्य स्थिति में कुछ सेकेंड्स के अंदर पैसा ट्रांसफर हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications