कंप्यूटर और प्रिंटर हार्डवेयर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी हैवलेट पैकर्ड (एचपी) दुनियाभर में अपने 10 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की छँटनी करेगी।
इस समय पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था जैसे डगमगा रही है। पहले जहां सिर्फ ऑटो सेक्टर में मंदी देखने को मिल रही थी, जिसके वजह से कई ऑटोमोबाइल कारखाने बंद हो रहे थे और कर्मचारियों की नौकरी से हांथ धोना पड़ा। अब कंप्यूटर और प्रिंटर हार्डवेयर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी हैवलेट पैकर्ड (एचपी) दुनियाभर में अपने 10 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की छँटनी करेगी। कंपनी ने अपनी लागत घटाने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह निर्णय किया है। कंपनी ने कहा कि आने वाले तीन साल में वह 9,000 तक छंटनी करेगी।
आपको बता दें कि एचपी कंपनी के दुनियाभर में लगभग 55,000 कर्मचारी हैं। नवंबर में एचपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभालने वाले एनरिक लोरेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'हम कड़े और निर्णायक निर्णय कर रहे हैं, ताकि अपनी अगली यात्रा शुरु कर सकें।

जानकारी हो कि लोरेस कंपनी के प्रिंटर कारोबार के प्रभारी हैं। इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें नई जिम्मेदारी देने का निर्णय किया गया था। उन्होंने नवंबर में डीऑन वीजलर का स्थान लिया। बता दें कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती और ट्रेड वॉर के कारण कई मल्टीनैशनल कंपनियों को लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी है।
एचपी इंक 2015 में तब बनाया गया था जब हेवलेट पैकर्ड विभाजन डेटा-सेंटर हार्डवेयर और व्यावसायिक सॉफ़्टवेयर में विशेषज्ञता वाले व्यवसायों के पीसी और प्रिंटर संचालन थे। उस हिस्से को अब हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के रूप में जाना जाता है। एचपी इंक का शेयर इस साल अब तक 10% नीचे है, जबकि बेंचमार्क स्टैंडर्ड एंड पूअर्स का 500 इंडेक्स 16% बढ़ा है।
इस अमेरिकी बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी का मुख्यालय पालो अल्टो, कैलिफोर्निया में है। इसने विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर घटकों के साथ-साथ सॉफ्टवेयर और संबंधित सेवाओं को उपभोक्ताओं के लिए प्रदान किया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications