देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया। ये ट्रेन दिल्ली से लखनऊ के बीच चलेगी। हालांकि, ट्रेन का किराया शताब्दी के मुकाबले थोड़ा महंगा होगा।
नई दिल्ली: देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया। ये ट्रेन दिल्ली से लखनऊ के बीच चलेगी। हालांकि, ट्रेन का किराया शताब्दी के मुकाबले थोड़ा महंगा होगा। लेकिन, इसमें कई तरह की नई सहूलियतें भी मिलेंगी। जानकारी दें कि भारतीय रेलवे पहली बार ट्रेन लेट होने पर पैसेंजर्स को पैसे रिफंड करने वाला है। यह नई स्कीम आईआरसीटीसी के तहत लखनऊ-दिल्ली रूट पर चलने वाली तेजस एक्सप्रेस के लिए शुरू हो रही है। बता दें कि अगर यह ट्रेन एक घंटे की ज्यादा देरी से चल रही है, तो रेलवे इसके लिए पैसेंजर्स को रिफंड देगा।
दो घंटों से ज्यादा लेट होने पर मिलेगा 250 रुपये का रिफंड
जानकारी के मुताबिक आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया है कि तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को यह प्रीमियम सुविधा दी जा रही है। ट्रेन के लेट होने की स्थिति में पैसेंजर्स को पार्शियल रिफंड यानी आंशिक रिफंड किया जाएगा। अगर ट्रेन 1 घंटे से थोड़ी ज्यादा लेट होती है तो यात्रियों को 100 रुपये और दो घंटों से ज्यादा लेट होने पर 250 रुपये का रिफंड दिया जाएगा। वहीं रिफंड इनेबल करने के लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट या फिर अगली ट्रेन टिकट की बुकिंग पर छूट देने के ऑप्शन पर काम कर रहा है। बता दें कि तेजस को भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन कहा जा रहा है, क्योंकि इसका ऑपरेशन पूरी तरह से इंडियन रेलवे की केटरिंग और टूरिज़्म यूनिट आईआरसीटीसी देख रही है। अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो सरकार इंडियन रेलवे नेटवर्क में प्राइवेट ऑपरेटर्स को मौका दे सकती है।
जानें तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का कितना है किराया
- लखनऊ से दिल्ली: एसी चेयर कार- 1,125 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 2,310 रुपये
- दिल्ली से लखनऊ: एसी चेयर कार- 1,280 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 2,450 रुपये
- लखनऊ से कानपुर: एसी चेयर कार- 320 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 630 रुपये
- लखनऊ से गाजियाबाद: एसी चेयर कार- 1,125 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 2,310 रुपये
- दिल्ली से कानपुर: एसी चेयर कार- 1,155 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 2,155 रुपये
तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का जानें क्या है शेड्यूल
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस, जिसका ट्रेन नंबर 82501 है, वो लखनऊ NE स्टेशन से हर सुबह (मंगलवार को नहीं चलेगी) 6:10 बजे नई दिल्ली के लिए निकलेगी। इसका दिल्ली पहुंचने का वक्त 12:25 PM है। उसी दिन दिल्ली से 82502 नंबर की तेजस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:35 बजे निकलेगी, जो रात के 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
ऐसे करा सकते है तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की बुकिंग
तेजस ट्रेन की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा मोबाइल ऐप पर भी कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन काउंटर्स से इस ट्रेन के लिए बुकिंग नहीं कराई जा सकती है। लेकिन आईआरसीटीसी के अधीक्रित टिकट एजेंट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करवाया जा सकता है। आप 60 दिन पहले टिकट बुक करा सकते हैं। 05 साल से कम उम्र के बच्चों का कराया नहीं लगेगा। उनकी बुकिंग उनके माता-पिता या गार्जियन के साथ ही होगी। 05 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों का पूरा कराया देय होगा और उन्हें सीट उपलब्ध होगी।
यात्रियों को मिलेगा 25 लाख रु का नि:शुल्क बीमा
आपको इस बात की भी जानकारी दें कि दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को ट्रेन के लेट होने पर मुआवजा दिया जाना है। साथ ही इस ट्रेन के यात्रियों को 25 लाख रुपए का नि:शुल्क बीमा दिया जाएगा। यात्रा के दौरान लूटपाट या सामान चोरी होने की स्थिति के लिए भी एक लाख रुपए के मुआवजा की व्यवस्था है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications