यदि आप ट्रेन से सफर करते हैं और इस समय मथुरा से वृंदावन जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।
यदि आप ट्रेन से सफर करते हैं और इस समय मथुरा से वृंदावन जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए खास सुविधा का इंतजाम किया है। जी हां बांके बिहारी के दर्शनों के लिए मथुरा-वृंदावन आने वाले भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों को भारतीय रेलवे ने नवरात्रि तोहफा दिया है। रेलवे ने भक्तों और आम जनता की सहूलियत के लिए मथुरा-वृंदावन के बीच एक बार फिर रेलबस सेवा को शुरू कर दिया है।

मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय रेलवे की ओर से आगरा मंडल के मथुरा-वृंदावन सेक्शन के बीच चलने वाली रेलबस सेवा का फिर से परिचालन कर दिया गया है। यह रेलबस सेवा पूरे मथुरा शहर से होते हुए वृंदावन पहुंचती है। मथुरा से वृंदावन का किराया केवल 10 रुपए रखा गया है। मथुरा से वृंदावन के बीच लगभग 12 किलोमीटर तक मीटर गेज पर पर इस रेलबस का संचालन होता है। यह रेलबस सेवा हर घंटे उपलब्ध रहती है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे बोर्ड ने एक नई रेलबस तैयार करने का भी आदेश दिया है।
आपको बता दें कि लगभग छह महीने पहले भारतीय रेलवे ने मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली इस रेलबस सेवा को बंद कर दिया था। हाल ही में मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भक्तों की सहूलियत के लिए इस रेलबस सेवा को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे को दिया था। इसके बाद रेलबस की बरेली के इज्जतनगर डीजल इंजन डिपो में मरम्मत कराई गई थी। तो वहीं 29 सितंबर को ही मथुरा-वृंदावन के बीच रेलबस का ट्रायल किया गया था।
बता दें कि रेलवे अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर नई-नई योजनाओं को लागू करता रहता है जिससे आम जनता को काफी फायदा मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications