ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए काफी अच्छी खबर है। अगर आप भी हाल में चलने वाली त्योहारी महासेल का फायदा उठाने से चूक गए हैं तो कोई बात नहीं।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए काफी अच्छी खबर है। अगर आप भी हाल में चलने वाली त्योहारी महासेल का फायदा उठाने से चूक गए हैं तो कोई बात नहीं। क्योंकि ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट फिर से आपके लिए सेल लेकर आ रही है। भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। इसी को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन, फ्लिपकार्ट एक बार फिर से अपनी सेल शुरू करने जा रही हैं। अमेजन ग्रेट इंडिया सेल की शुरुआत 13 अक्टूबर से शुरू होगी और ये 17 अक्टूबर तक चलेगी। प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

मिलेगा 10% का इंस्टैंट कैशबैक छूट
बता दें कि कंपनी ने कहा है कि इस फेस्टिव सीजन सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, एप्लाइंस सहित टीवी पर भी डिस्काउंट मिलेगा। आईसीआईसीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10% का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा।
ग्राहकों को इन प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट
कंपनी के मुताबिक टॉप ब्रांड्स के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर 40% तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा टीवी और होम अप्लाइंस पर 60% का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं कपड़ों और फैशनेबल कपड़ों पर 90 फीसदी की छूट मिलेगी। एप्पल, शाओमी, वन प्लस, वीवो, ऑनर और सैमसंग के स्मार्टफोन्स और ऐक्सेसरीज पर डिस्काउंट मिलेगा। टीवी और अप्लाइंस पर 60% की छूट मिलेगी और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिलेगा।
फ्लिपकार्ट सेल 12 अक्टूबर से शुरू
वहीं दूसरी ओर फ्लिपकार्ट एक बार फिर से अपनी सेल शुरू करने जा रही हैं। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल की शुरूआत करने जा रही है। फ्लिपकार्ट की सेल 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। कंपनी के मुताबिक ये सेल 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट प्लस कस्टमर्स को 11 अक्टूबर यानी एक दिन पहले सेल में खरीदारी का मौका मिलेगा। सेल में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 85 फीसदी तक छूट ऑफर की जा रही है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अधिक फायदा
सेल के द्वारा ग्राहकों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के लिए इस बार एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ करार किया है। इसके तहत क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा होगी।
मोबाइल कैटिगरी पर 85% तक की छूट
बिग दिवाली सेल के तहत फ्लिपकार्ट पर डील्स टाइम के हिसाब से होंगी। कंपनी ने कहा है कि मोबाइल, टीवी और इवेक्ट्रॉनिक्स पर खास टाइमिंग के हिसाब से छूट मिलेगी। उदाहरण के तौर पर 12 बजे, 8 बजे और शाम के 4 बजे डील्स मिलेंगी। कंपनी ने कहा है कि धमाका डील्स के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और मोबाइल कैटिगरी पर 85% तक की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications