अगर आप भी जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि यूजर्स के लिए इन कंपनियों ने एक से बढ़कर एक प्लान लाने की योजना बनाई है।
नई दिल्ली: अगर आप भी जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि यूजर्स के लिए इन कंपनियों ने एक से बढ़कर एक प्लान लाने की योजना बनाई है। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के साथ ही वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल अपने ग्राहकों को साथ बनाये रखने के लिए लगातार आकर्षक प्लान ला रहे हैं। इसी को देखते हुए दूरसंचार क्षेत्र में 'प्राइस वार' जारी रह सकता है।

1500 रुपए वाला जियो फोन मात्र 699 रुपए में
बता दें कि तीन साल पहले मोबाइल सेवा के क्षेत्र में कदम रखने वाली रिलायंस जियो ने आक्रामक नीति के साथ ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं। आने वाले महीनों में भी उसके इस ओर अग्रसर रहने की प्रबल संभावना है। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने जियो फोन की कीमतों में कटौती कर इस आक्रामक नीति के संकेत भी दे दिया। कंपनी ने 1500 रुपए वाला जियो फोन मात्र 699 रुपए में उपलब्ध कराने का एलान किया है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे 2 जी फोन सेवा के ग्राहक उसके साथ तेजी से जुड़ेंगे।
वहीं एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 2 जी के ग्राहकों को रिलायंस जियो अपने साथ जोड़ने के लिए पैनी नजर बनाए हुए है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो लगातार जियो फोन के दामों में कमी कर रहा है जिससे निकट भविष्य में मोबाइल टैरिफ के बढ़ने की संभावना लगभग कम हो गई है।
50 करोड़ पहुंचाने का उसका लक्ष्य
दिवाली आफर के तहत जियो फोन का दाम 1500 रुपए से घटाकर 699 रुपए कर दिया है। इसके साथ ही अब पुराने फोन को बदलने की शर्त को भी हटा दिया गया। इसके साथ ही अगले सात बार रिचार्ज पर ग्राहक को 700 रुपए का डेटा लाभ भी मिलेगा जो आधा जीबी रोजाना होगा। जियो का कहना है कि ग्राहक आधार के मामले में वह देश की सबसे बड़ी कंपनी है और अपने ग्राहकों का आंकड़ा 50 करोड़ पहुंचाने का उसका लक्ष्य है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications