मोबाइल फ़ोन विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही ऑफलाइन स्टोर भी स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट देंगे।
नई दिल्ली: मोबाइल फ़ोन विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही ऑफलाइन स्टोर भी स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट देंगे। जी हां सैमसंग, ओप्पो, वीवो श्याओमी और रियलमी जैसी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के लिए फेस्टिव सीजन के दौरान अलग से सेल लेकर आएंगी। यह दावा ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने किया है। Samsung Anniversary Sale: आधे दाम पर मिल रहे हैं स्मार्टफोन ये भी पढ़ें

ऑनलाइन सेल में कम कीमत पर स्मार्टफोन बेचने समेत कई समस्याओं को लेकर ऑफलाइन रिटेल लंबे समय से सरकार और कंपनियों से कई मांगें कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर हाल ही में मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों में कई दौर की बातचीत हो चुकी है।
कंपनियों ने फेस्टिव सीजन के दौरान अलग से सेल लाने का किया वादा
बता दें कि ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद्र खुराना ने टीओआई से कहा कि ऑफलाइन स्टोर्स की प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों ने ऑफलाइन स्टोर्स के लिए फेस्टिव सीजन के दौरान अलग से सेल लाने का वादा किया है। खुराना का कहना है कि यदि कंपनियां ऐसा नहीं करती हैं तो एसोसिएशन उनके विरुद्ध वादाखिलाफी को लेकर कानूनी कार्रवाई करेगी।
जानें क्या हैं रिटेलर्स की मांगें
ऑफलाइन रिटेलर मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों से ऑनलाइन जैसे ऑफर देने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि रिटेलर्स का कहना है कि मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां ऑफर्स के जरिए स्टोर्स की मदद करें। वहीं मांगों को लेकर सैमसंग, ओप्पो, वीवी, श्याओमी और रियलमी के अधिकारियों और रिटेलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी हैं। दूसरी ओर रिटेलरों की मांग पर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस और कई बड़े ब्रांड ने सफाई दी कि इन प्लेटफॉर्म पर जो डिस्काउंट मिलता है, वह ब्रांड तय करते हैं। इसमें ऑनलाइन चैनलों की कोई भूमिका नहीं होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications