ग्रामीणों के लिए एचडीएफसी बैंक का खास ऑफर

इस समय सभी बैंक त्‍योहार में अलग-अलग ऑफर दे रहे हैं। चाहे फिर वो सरकारी बैंक एसबीआई हो या एचडीएफसी बैंक हो। आपको बता दें कि बुधवार को एचडीएफसी बैंक ने अपने वित्तीय सेवा अभियान फेस्टिव ट्रीट्स का ग्रामीण चरण लॉन्च किया। बैंक ने एक बयान में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान के लॉन्च करने से अब गांव के लोग भी खास तौर से उनके लिए बनाए गए ऑफर्स का लाभ उठा पाएंगे। सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से जुड़े ग्रामीण स्तर के 1.2 लाख बैंक का नेटवर्क बैंक को इस काम में मदद करेगा।

HDFC Launching Different Offers For Villagers

आपको बता दें कि इसमें लोगों को लोन से लेकर बचत खाते तक सभी बैंकिंग उत्पादों पर विशेष ऑफर मिलेगा। उन्हें 1,000 से अधिक ब्रांडों पर बड़ी छूट मिलेगी। सीएससी एसपीवी के सीईओ दिनेश त्यागी ने कहा कि लोग नजदीकी सीएससी पर बैंक के फेस्टिव ट्रीट्स ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

याद दिला दें कि बैंक ने 30 सितंबर को फेस्टिव ट्रीट्स अभियान शुरू किया है। जिसमें इस ऑफर के तहत 1 हजार से अधिक ब्रांडों पर बंपर धमाकेदार ऑफर दे रहा है इसके साथ ही मर्सडीज और आईफोन 11 जीतने का मौका भी मिल रहा है। यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। बैंकिंग उत्पादों पर विशेष प्रस्तावों के अलावा इस अभियान में ग्राहकों को रिटेल और कंज्यूमर गुड्स पर छूट दी जाएगी। यह छूट रिटेल ब्रांच और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर मिलेगी, जिसमें वेबसाइट, पेजैप और स्मार्टबाय भी शामिल हैं।

फेस्टिव ट्रीट ऑफर के लिए आपको 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच अपने एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपये या उससे अधिक का ट्रांजेक्शन करने की आवश्यकता होगी। इस कार्यक्रम के खत्म होने पर हर घंटे एक डेबिट कार्ड और एक क्रेडिट कार्ड विनर चुना जाएगा। इसके अलावा एक बंपर विनर को भी बैंक चुनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+