सोने की कीमत में हल्‍की बढ़त, चांदी हुई सस्ती

आज गुरुवार को सोने की कीमत में हल्‍की बढ़त देखने को म‍िली, जबक‍ि चांदी में 500 रु की ग‍िरावट देखने को म‍िली।

नई द‍िल्‍ली: आज गुरुवार को सोने की कीमत में हल्‍की बढ़त देखने को म‍िली, जबक‍ि चांदी में 500 रु की ग‍िरावट देखने को म‍िली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग बने रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 39,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि उद्योगों द्वारा ग्राहकी कम रहने से चांदी 500 रुपए लुढ़ककर 47,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Know Gold And Silver Price Of Today In India

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी की कीमत

विदेश में पीली धातु में रही गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 7.80 डॉलर टूटकर 1,507.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.20 डॉलर फिसलकर 1,512.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर होने वाली वार्ता से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। वार्ता के नतीजों के बारे में विरोधाभासी कयास सामने आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 17.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

लगातार तीसरे दिन बढ़ी सोने की चमक

स्थानीय बाजार में सोने की चमक लगातार तीसरे दिन बढ़ी है। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए चढ़कर 39,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 07 सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर टिकी रही। चांदी की ग्राहकी कमजोर रहने से चांदी हाजिर 500 रुपए लुढ़ककर 47,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 420 रुपए की गिरावट में 45,785 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,520 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,350 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,000 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 45,785 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+