देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए। वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के मुनाफे में सालाना आधार पर मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़कर 8042 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में टीसीएस को 7901 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं तिमाही आधार पर एक 1 फीसदी घटा है। बता दें कि जून तिमाही में टीसीएस को 8153 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 38977 करोड़ रुपये रही है। टीसीएस ने शेयर धारकों को 5 रुपये प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंट और 40 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड देने का एलान किया है।

टीसीएस की आय 6 फीसदी बढ़ी
बात करें सालाना आधार पर टीसीएस की आय की तो करीब 6 फीसदी बढ़कर 38977 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की आय 36854 करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की आय 2.1 फीसदी बढ़ी है। जून तिमाही में कंपनी को 38172 करोड़ रुपये की आय हुई थी। दूसरी तिमाही में होने वाली कुल आय में डिजिटल रेवेन्यू का हिस्सा 33.2 फीसदी रहा है। टीसीएस ने शेयरधारकों को 5 रुपये प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। इसके अलावा कंपनी 40 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड भी देगी। यानी निवेशकों को कुल 45 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड मिलेगा। मंदी में खरीदें 40 हजार तक की ये 6 शानदार बाइक्स ये भी पढ़ें
आपरेटिंग इनकम दूसरी तिमाही में 4.20 फीसदी घटी
टीसीएस का आपरेटिंग इनकम दूसरी तिमाही में 4.20 फीसदी घटकर 9,361 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अर्निंग प्रति शेयर 20.66 से बढ़कर 21.43 हो गया है। आईटी सर्विसेज अट्रिशन रेट बढ़कर 11.60 फीसदी हो गया है। जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी ने कुल 14,097 नए कर्मचारी जोड़े। अब कुल कर्मचारियों की संख्या 30 सितंबर तक 4,50,738 हो गई है।
कंपनी का ईबीआईटी 9362 करोड़ रुपये
वहीं टीसीएस ने कांस्टेंट करंसी ग्रोथ 8.4 फीसदी रखा है। दूसरी तिमाही में टीसीएस का बीएफएसआई कारोबार 15430 करोड़ रुपये रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी का ईबीआईटी 9362 करोड़ रुपये रहा है, जबकि ईबीआईटी मार्जिन 24 फीसदी रहा है। कंपनी के यूरोपीय कारोबार में 16 फीसदी और भारतीय कारोबार में 7.7 फीसदी ग्रोथ रही है। वहीं दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का आर्डरबुक पिछली 6 तिमाही में सबसे ज्यादा रहा।


Click it and Unblock the Notifications