नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) शुक्रवार को सामप्त बीते सप्ताह में 80,943.32 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमकैप में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, शीर्ष दस कंपनियों में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।

रिलायंस का कितना बढ़ा मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा 28,494.36 करोड़ रुपये उछलकर 8,57,303.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का एम-कैप 13,216.18 करोड़ बढ़कर 4,33,990.70 करोड़ रुपये और इंफोसिस का पूंजीकरण 9,642.37 करोड़ चढ़कर 3,50,346.61 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,471.91 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का एम-कैप 5,723.98 करोड़ रुपये बढ़कर क्रमश: 2,76,737.23 करोड़ रुपये और 3,47,073.31 करोड़ रुपये हो गया। इसी प्रकार, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,251.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,55,698.41 करोड़ रुपये जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का एम-कैप 4,918.32 करोड़ रुपये बढ़कर 3,03,331.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 4,224.26 करोड़ रुपये चढ़कर 2,30,533.63 करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों का घटा मार्केट कैप
इसके विपरीत, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 34,371.9 करोड़ रुपये लुढ़क कर 7,45,617.60 करोड़ रुपये और आईटीसी का एम-कैप 16,156.7 करोड़ रुपये घटकर 2,99,913.23 करोड़ रुपये रह गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस पहले पायदान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान है। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 453.77 अंक यानी 1.20 प्रतिशत बढ़ा।
यह भी पढ़ें : बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाएं तो क्या करें, जानें यहां
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications