नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की तीसरी किस्त अगस्त से नवंबर 2019 के बीच मिलनी है। लेकिन करोड़ों किसान ऐसे थे, जिन्होंने अपना आधार नंबर अभी तक इस योजना के लिए अपडेट नहीं किया है। लेकिन मोदी सरकार ने ऐसे किसानों को दिक्कत को समझते हुए इस योजना में आधार लिंकिंग की तारीख को बढ़ा दिया है। यानी अब करीब 6 करोड़ किसानों को बिना आधार नंबर अपडेट कराए ही पीएम किसान योजना का पैसा मिल जाएगा। तीसरी किस्त के रूप में किसानों को 2000 रुपये दिया जाएगा। लेकिन जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन इसी समय के दौरान हुआ है, उन किसानों को तीन किस्तों का पैसा एक साथ यानी 6000 रुपये मिलेगा।

कैबिनेट में हुआ फैसला
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुुई कैबिनेट में इस बात का फैसला लिया गया था। कैबिनेट की यह बैठक पिछले दिनों हुई थी। इसमें फैसला हुआ था कि पीएम किसान योजना की तीसरी किस्त के लिए आधार की बाध्यता नहीं रहेगी। यानी जिन किसानों ने आधार अपडेट नहीं कराया है उन्हें भी यह पैसा दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से करीब 6 करोड़ किसानों को फायदा होगा।
कौन से किसान नहीं ले सकते है इस योजना का लाभ
पीएम किसान योजना का दायदा हालांकि बढ़ा दिया गया है। लेकिन कुछ शर्तें भी लागू हैं। पीएम किसान योजना का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं, जो यह शर्तें पूरी करते हों। आइये जानते हैं कि कौन से किसान नहीं ले सकते हैं इस योजना का लाभ
-एमपी, एमएलए, मंत्री और मेयर लाभ नहीं ले सकते। ये लोग भले ही वो किसानी भी करते हों।
-मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर, केंद्र या राज्य सरकार में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
-पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, आर्किटेक्ट, जो खेती भी करते हों, तो भी उनको लाभ नहीं मिलेगा।
-इनकम टैक्स देने वालों और 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें : PM Kisan पैसा न मिला हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर बताएं, तुरंत मिलेगा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications