नई दिल्ली। देश में कई तरह के घोटाले हो चुके हैं। लेकिन अभी तक कम ही जानकारी मिल पाती थी कि ये घोटालेबाज इन पैसों का क्या कर रहे थे। लेकिन हाल ही में पीएमसी बैंक घोटालेबाजों को पकड़ने के बाद यह जानकारी सामने आ रही है। दरअसल घोटालेबाज इन पैसों से अपने लिए गहने, निजी प्लेन और फार्म हाउस खरीद रहे थे, तो रिश्वत के तौर पर देने के लिए महंगे घर भी खरीद रहे थे। आइये जानते हैं कि पीएमसी बैंक के घोटालेबाज क्या क्या कर रहे थे। इससे पहले ईडी ने राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन सहित एचडीआईएल के सात निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद जांच में सहयोग नहीं करने के कारण इन लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
ईडी को छापेमारी में मिली जानकारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि वह हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड (एचडीआईएल) के अध्यक्ष राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के मुंबई स्थित दो स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान एचडीआईएल प्रमोटर्स के नाम पर पंजीकृत एक विमान और एक नौका का भी पता चला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि वह हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के अध्यक्ष राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के मुंबई स्थित दो स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान ईडी को एचडीआईएल प्रमोटर्स के नाम पर पंजीकृत एक विमान और एक नौका का भी पता चला है।
22 कमरों का बंगला भी मिला
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "छापेमारी के दौरान हमने अलीबाग में 22 कमरों के एक विशाल बंगले की पहचान की है। इसे जल्द ही संलग्न किया जाएगा।" अधिकारी ने बताया कि एचडीआईएल प्रमोटर्स के नाम पर एक विमान और एक नौका भी पंजीकृत है। अधिकारी ने यह भी कहा कि एजेंसी ने अपनी छानबीन के दौरान यह भी पाया है कि एचडीआईएल के मालिकों ने शीर्ष राजनेताओं को महाराष्ट्र के पॉश स्थानों में कई घर उपहार के तौर पर दिए हैं। एजेंसी ने हालांकि इन राजनेताओं के नामों के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है।
पहले क्या क्या मिल चुका है
जांच एजेंसी ईडी ने शनिवार को एचडीआईएल के चेयरमैन राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन के 60 करोड़ रुपये के निजी जेट और ज्वैलरी को अटैच किया था। एजेंसी ने कहा कि वह मालदीव में अधिकारियों के साथ संपर्क में है, ताकि वधावन की नौका को वहां अटैच किया जा सके। ईडी ने पीएमसी बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए हैं। एजेंसी द्वारा उनकी 10 करोड़ रुपये की जमा पूंजी और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) भी फ्रीज कर दी गई है।
पहले क्या जब्त किया गया
इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को 12 लग्जरी कारों को भी जब्त किया था। ईडी ने मुंबई में छह स्थानों पर छापेमारी के दौरान एचडीआईएल अध्यक्ष की दो रोल्स रॉयस, दो रेंज रोवर्स और एक बेंटले कार जब्त की थी। वित्तीय जांच एजेंसी ने वरयाम सिंह और पीएमसी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के ठिकानों पर भी छापा मारा। एजेंसी ने 4,355 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में एचडीआईएल प्रमोटर्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications