नई दिल्ली। महाराष्ट्र के एक और सहकारी बैंक में गड़बड़ी मिली है। इस बैंक का नाम है शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक लिमिटेड बैंक। इस बैंक का मुख्यालय पुणे में है। शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक लिमिटेड के कामकाज में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद राज्य सरकार ने निदेशक मडंल को बर्खास्त कर दिया है और प्रशासक नियुक्ति कर दिया है। बैंक में गड़बड़ी से करीब 1 लाख ग्राहक प्रभावित हुए हैं। फिलहाल इन जमाकर्ताओं का पैसा फंस गया है।

कौन है इस बैंक का प्रवर्तक
इस बैंक के प्रवर्तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य अनिल शिवाजीराव भोसले हैं। सहकारिता आयुक्त सतीश सोनी ने 9 अक्टूबर को जारी आदेश में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अप्रैल 2019 में की गई विशेष जांच - पड़ताल में बैंक के कामकाज में कई " गंभीर अनियमितताओं " का खुलासा किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार और सहकारी आयुक्त ने आरबीआई के साथ विचार - विमर्श के बाद बैंक के मौजूदा निदेशक मंडल को हटा दिया है और उसके स्थान पर उप- जिला रजिस्ट्रार नारायण आघव को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।
फर्जी तरीके से कर्ज बांटने का नतीजा
संकटग्रस्त बैंकों के जमाकर्ताओं के मामलों को बढ़ाने वाले समूह के सदस्य मिहिर थाटे ने कहा कि शिवाजीराव भोंसले सहकारी बैंक के करीब एक लाख खाताधारक फिलहाल बैंक से अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञों की आड़ में फर्जी कर्जदारों को 300 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया गया जिसकी वजह से मौजूदा संकट खड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें : बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाएं तो क्या करें, जानें यहां
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का बड़ा ऐलान: क्या आपकी EMI बढ़ेगी?

RBI का फैसला: क्या आपकी EMI का बोझ होगा कम?

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या अब आपकी EMI कम होगी?

RBI का बड़ा फैसला: EMI का बोझ अब नहीं बढ़ेगा!

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा



Click it and Unblock the Notifications