आपका मोबाइल फोन खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, ये खबर जरुर पढ़ लें। आपको बता दें कि फोन खोने के बाद सबसे पहले अपने फोन को ब्लॉक करें।
नई दिल्ली: आपका मोबाइल फोन खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, ये खबर जरुर पढ़ लें। आपको बता दें कि फोन खोने के बाद सबसे पहले अपने फोन को ब्लॉक करें। वहीं आप सरकार की ओर से जारी सरकारी सेवा का इस्तेमाल कर अपने खोए हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन की ओर से जारी की गई है इस सेवा का लाभ आप सीईआईआर की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। आपको सिर्फ अपने मोबाइल फोन और मोबाइल नंबर से जुड़ी सभी जानकारियों को वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म के फॉर्मेट में भरना है। इस बात का भी ध्यान दें कि यदि आपका फोन खो गया है तो आपको स्थानीय पुलिस स्टेशन रिपोर्ट करन पड़ेगी। वहीं आईएमईआई नंबर के जरिए अपने फोन को ब्लॉक करना होगा।

जानें कैसे मोबाइल फोन ब्लॉक कर पाएंगे
- सबसे पहले आपको https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको चोरी हुए या खो गए मोबाइल को ब्लॉक करने का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको कई सारी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद यहां आपको मोबाइल फोन में लगे दोनों फोन नंबर, फोन की दोनों ईएमआई, डिवाइस ब्रॉन्ड, डिवाइस मॉडल, इवॉइस की फोटो अपलोड करनी होगी।
- ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको उस स्थान के बारे में बताना होगा, जहां आपका फोन खोया है। फोन खोने की तारीख, राज्य, जिला, पुलिस स्टेशन, पुलिस कंप्लेन नंबर, पुलिस कंप्लेन की फोटो आदि भरनी होगी।
- इसके अतिरिक्त आपको मोबाइल ओनर का नाम, आईडी, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरनी होगी। ओटीपी के लिए आपको एक अलग नंबर देना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
इस तरह कर सकते हैं अनब्लॉक
दूसरी ओर आपको ये भी बता दें कि किस तरह से मोबाइल फोन मिलने के बाद आप अपने फोन को अनब्लॉक कर सकते है। इसके लिए आपको रिक्वेस्ट आईडी और ब्लॉक करने के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर की जानकारी भरनी होगी। ओटीपी आने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। इससे आपके फोन को अनब्लॉक करने की रिक्वेस्ट पहुंच जाएगी। बता दें कि ये सेवा फिलहाल महाराष्ट्र में ही शुरू हुई है।
जानें कैसे प्राप्त करें आईएमईआई नंबर
अगर आपको अपने मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर नहीं पता है तो आप अपने फोन में *#06# नंबर डायल पैड पर लिखना होगा। इसके बाद अपके मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर नजर आने लगेगा। वहीं फोन खो गया है और आपके पास आईएमईआई नंबर नहीं है तो आप फोन के बॉक्स पर जाकर आईएमईआई नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications