मारुति सुजुकी ने अपने पॉपुलर कार मारुति एर्टिगा टूअर एम का डीजल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने अपने पॉपुलर कार मारुति एर्टिगा टूअर एम का डीजल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये रखी है। जानकारी दें कि कंपनी ने इसी साल मई में इस कार का सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट 8 लाख रुपये में लॉन्च किया था। इसके बाद जुलाई में इस कार का सीएनजी वेरिएंट पेश किया, जिसकी कीमत 8.83 लाख रुपये थी। यह कार VDi trim पर बेस्ड है। इस कार की मांग खासकर कमर्शियल पर्पस से की जाती है। डीजल वेरिएंट में यह कार तीन रंगों- व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक में उपलब्ध है।

इंजन है दमदार
1.5 लीटर DDiS 225 turbocharged motor इंजन है इंजन का ऑयल बर्नर 95 एचपी का पावर देता है और 225 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है।
बेहतर है कार की माइलेज
नई मारुति अर्टिगा Tour M Diesel का माइलेज 24.2 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी सीएनजी वेरिएंट कार का माइलेज 26.20 किलोमीटर है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट 18.18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
जानें मारुति अर्टिगा Tour M की खासियत
- मारुति अर्टिगा का Tour M डीजल वेरियंट VDi ट्रिम पर बेस्ड है। डीजल वेरियंट में Ertiga Tour M के ज्यादातर फीचर बनाए रखे गए हैं।
- Ertiga Tour M में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल, ORVMs, हबकैप्स और LED इंफ्यूज्ड रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स दिए गए हैं।
- अर्टिगा का Tour M डीजल वेरियंट व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक इन 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
- मारुति Ertiga Tour M के डीजल वेरियंट में पावर विंडोज, एडजस्टेबल स्टीयरिंग, रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, रिमोट से कीलेस एंट्री जैसे फीचर दिए गए हैं।
- मारुति की इस मल्टी पर्पज वीइकल में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर दिए गए हैं।
- Ertiga Tour M डीजल वेरियंट 1.5 लीटर DDiS 225 टर्बोचार्ज्ड मोटर से पावर्ड है।
- इंजन 95 hp का पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।
- यह वेरियंट ARAI सर्टिफाइड 24.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications