लगातार डीटीएच कंपनियां अपने ग्राहकों को ऑफर्स दे रही है। कुछ डीटीएच कंपनियां ग्राहकों को सस्ते दामों पर सर्विस देने पर ध्यान दे रही हैं,
नई दिल्ली: लगातार डीटीएच कंपनियां अपने ग्राहकों को ऑफर्स दे रही है। कुछ डीटीएच कंपनियां ग्राहकों को सस्ते दामों पर सर्विस देने पर ध्यान दे रही हैं, तो वहीं कुछ एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने में लगी हैं। आज हम आपको अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग प्लान के बारे में बताने जा रहे है।

टाटा स्काई की ओर से दी जा रही स्पेशल सर्विस
जैसा कि आपने देखा या सुना होगा कि टाटा स्काई इस वक्त देश की पॉपुलर डीटीएच कंपनियों में से एक है। टाटा स्काई से मिलने वाली स्पेशल सर्विसेज की बात करें तो सब्सक्राइबर्स को बिंग सर्विस दी जा रही है। इस सर्विस के तहत ग्राहकों को अमेजन फायर टीवी स्टिक का स्पेशल एडिशन दिया जा रहा है। इसके जरिए कस्टमर्स ओटीटी कंटेंट को देख सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा कंपनी ओटीटी ऐप्लिकेशन्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। टाटा स्काई कनेक्शन के साथ ग्राहकों को टेंपररी अकाउंट सस्पेंशन की भी सुविधा दी जा रही है। यह स्पेशल फीचर टाटा स्काई के कैशबैक ऑफर के तहत दिया जा रहा है। जिसमें अधिकतम 5 दिनों के लिए अकाउंट को सस्पेंड कर सकते हैं।
डिश टीवी से जुड़े अपडेट्स देखे अपने मोबाइल पर ही
बात करें डिश टीवी कि तो हमेशा नई और खास सर्विस देने वाली डिश टीवी अपने ग्राहकों को वॉट्सऐप संदेश भेज रहा है। अच्छी बात तो यह है कि डिश टीवी की यह खास सर्विस लोगों को पसंद भी आ रहा है। दरअसल इस सर्विस के तहत आप डिश टीवी से जुड़े अपडेट्स अपने मोबाइल पर ही पढ़ सकते हैं। इस सर्विस के जरिए सब्सक्राइबर्स लास्ट रिचार्ज अमाउंट, करंट बैलेंस से साथ ही अपने डीटीएच कनेक्शन से जुड़ी अन्य जानकारियां पा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस सर्विस को चालू करने के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18003757878 पर मिस कॉल देना होगा।
कंपनी कर रहा डिश स्मार्ट स्टिक ऑफर
दूसरी तरफ बता दें कि डिश टीवी के साथ ग्राहक एलेक्सा को भी सेटअप कर सकते हैं। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए कस्टमर्स को एलेक्सा स्टोर पर दिए गए डिश टीवी स्किल पेज पर जाना होगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से डिश स्मार्ट स्टिक ऑफर भी दिया जा रहा है। यह एक डॉन्गल बेस सर्विस है। जिसके जरिए ग्राहक कटेंट को अपनी टीवी पर देख सकते हैं। डिश स्मार्ट स्टिक को डिश NXT HD सेट-टॉप-बॉक्स में लगाना होगा है। इसकी कीमत 699 रुपये है।
एयरटेल डिजिटल टीवी की खास सर्विस
इन सब के बीच बात करें एयरटेल डिजिटल टीवी कि तो, बता दें कि एयरटेल हाल ही में लॉन्च हुए Xstream बॉक्स के लिए ग्राहकों को कई स्पेशल सर्विस का ऑफर दे रहा है। कंपनी सब्सक्राइबर्स को 3,108 रुपये की कीमत वाला एक हाइब्रिड सेट-टॉप-बॉक्स दे रही है। इसके जरिए ग्राहक टीवी चैनल के अलावा ओटीटी सर्विसेज का आनंद उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications