भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए 10 नई ट्रेनें शुरू की हैं। जी हां भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा से पहले अपने यात्रियों के लिए सेवा ट्रेनें शुरू की है।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए 10 नई ट्रेनें शुरू की हैं। जी हां भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा से पहले अपने यात्रियों के लिए सेवा ट्रेनें शुरू की है। ये ट्रेनों को छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ेंगी। बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 10 सेवा सर्विस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सप्ताह में 6 दिन ही चलेंगी 5 ट्रेन
रेल मंत्री ने जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है उनमें दिल्ली से शामली, वडनगर से मेहसाणा, मुरुकोंगसेलेक से डिब्रुगढ़, भुवनेश्वर से नयागढ़ टाउन, असरवा से हिम्मतनगर, करूर से टुमकुर, कोयंबटूर से पोलाच्ची के बीच सेवा सर्विस ट्रेन चलेगी। रेलवे द्वारा चलाए जाने वाली इन 10 ट्रेनों में से 5 ट्रेनें रोजाना चलेंगी, वहीं बाकी 5 ट्रेनें सप्ताह में 6 दिन ही चलेंगी। हाल ही में रेलवे मिनिस्ट्री ने इन 10 'सेवा ट्रेनों' को मंजूरी दी थी ताकि छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ा जा सके।
सेवा ट्रेन इन रूटों पर 7 दिनों के लिए चलेंगी
जानकारी के मुताबिक रेलवे की ओर से जारी, सेवा एक्सप्रेस ट्रेनों को दिल्ली से शामली, भुवनेश्वर से नयागढ़ टाउन, मुरुकोंगसेलेक से डिब्रूगढ़, कोटा से झालावाड़ सिटी, कोयम्बटूर से पलानी तक के लिए शुरू किया गया है। वहीं 15 अक्टूबर से इन ट्रेनों की शुरुआत के बाद ये डेली चलेंगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों को सप्ताह में 6 दिनों के लिए चलाया जाएगा वो ट्रेनें वडनगर से मेहसाणा, असरवा से हिम्मतनगर, करूर से सेलम, यशवंतपुर से टुमकुर और कोयम्बटूर से पोलाच्ची के लिए चलेंगी।
जानें सेवा ट्रेनों में क्या कुछ है खास
रेलवे का कहना है कि ये ट्रेन छोटे शहरों से बड़े शहरों को जोड़ेंगी। इन ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों को जल्दी से जल्दी उनके गंतव्य तक पहुंचाना और सड़कों पर ट्रैफिक कम करना है। छोटी दूरी वाले यातायात को अब सड़कों की जगह रेलवे से जोड़ना है।
शुरुआत हुई दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन की
- इन ट्रेनों में एक दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है।
- दिल्ली-शामली के बीच 16 अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित चलेगी।
- ट्रेन संख्या 51917 दिल्ली जंक्शन से सुबह 8.40 बजे चलेगी।
- यह ट्रेन शामली में दोपहर 11:50 पर पहुंचेगी।
- उसी दिन ट्रेन संख्या 51918 शामली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और दिल्ली जंक्शन पर शाम को 5:10 पर पहुंचेगी।
- इस ट्रेन में 11 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
- यह ट्रेनें शाहदरा, गोकुलपुर सबोली हॉल्ट, नौली, खेकड़ा, बागपत रोड, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी और कांदला स्टेशनों पर ठहरेंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications