भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। बता दें कि आरबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में यह खुलासा किया है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। बता दें कि आरबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में यह खुलासा किया है। गौरतलब है कि नवंबर 2016 में सरकार ने काला धन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी के समय 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोट को बैन कर दिया था। इसके बाद 500 रुपये के नये नोट के साथ ही 2,000 रुपये का नोट भी जारी किया गया था।
बैंक ने 2018-19 में 46.690 मिलियन नोट छापे
जानकारी के मुताबिक, रिजर्व बैंक ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) का जवाब देते हुए कहा कि 2016-17 के वित्त वर्ष के दौरान 2,000 रुपये के 3,542.991 मिलियन नोट छापे गए थे। अगले साल यह 111.507 मिलियन नोट तक कम हो गया। वहीं 2018-19 में बैंक ने 46.690 मिलियन नोट छापे गए थे। वहीं बाजार के जानकारों की मानें, तो 2000 रुपये का नोट आम लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोगों को अब इतने बड़े नोट की जरूरत नहीं है। 2000 के नोटों से कालाधन जमा होने की आशंका भी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, दुकानदार सामान खरीदने के बाद भी खुल्ले पैसे देने में आनाकानी करते हैं।
फिलहाल एटीएम से 500, 200 और 100 रु के नोट ही निकलते
बता दें कि 2,000 रुपये के नोट के ज्यादा सर्कुलेशन से काला धन पर लगाम लगाने के सरकार के लक्ष्य को नुकसान पहुंच सकता था क्योंकि तस्करी और अन्य अवैध उद्देश्यों में इसका इस्तेमाल करना ज्यादा आसान है। बाजार में पहले भी कई बार 2000 रुपये के नोट बंद होने की अफवाह उड़ती रही है। इन अफवाहों को इसलिए भी बल मिलता रहा है क्योंकि पिछले काफी समय से देखें तो बैंकों के एटीएम में 500, 200 और 100 रुपये के नोट ही निकलते हैं। 2000 के नोट आमतौर पर दिखाई नहीं देते या फिर कभी-कभार ही एटीएम से निकलते हैं। हालांकि, अब तक आरबीआई की तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं आया है कि 2000 का नोट बंद होने जा रहा है।
पिछले तीन वर्षों में 50 करोड़ रु से अधिक नकली नोट जब्त
यह कदम ऐसे समय में आया है जब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दावा किया है कि भारत में बिल्कुल असली नोट की तरह जाली नोट फिर से आ गए हैं। एनआईए के अनुसार जाली नोटों का मुख्य स्रोत पाकिस्तान है। सरकार ने जून में कहा था कि पिछले तीन वर्षों में 50 करोड़ रुपये से अधिक नकली नोटों को जब्त किए गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications