रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बन गई। जी हां देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने शुक्रवार को नया इतिहास रचा।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बन गई। जी हां देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने शुक्रवार को नया इतिहास रचा। वहीं इससे पहले, अगस्त में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये पहुंचा था। जानकारी दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान जब रिलायंस के शेयर दो फीसद की बढ़ोतरी के साथ 1,428 रुपये पर कारोबार कर रहे थे तो इसका मार्केट कैप 9.03 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था।

दूसरी तिमाही का परिणाम आयेगा आज
आज ही यानि शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के परिणाम आने वाले हैं। शेयर की कीमतों में उछाल से कंपनी ने यह नया मुकाम हासिल किया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि रिफाइनिंग मार्जिन सुधरने से रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई सितंबर तिमाही में अच्छी रहेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ऐसी दूसरी कंपनी थी जिसका मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये पहुंचा था। हालांकि, शुक्रवार को टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और इसका मार्केट कैपप 7.66 लाख करोड़ रुपये था।
जियो फाइबर ब्रॉडबैंड की भी महत्वपूर्ण
बता दें कि बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले दो वर्षों में 200 अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बन सकती है। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस को 200 अरब डॉलर तक के मार्केट कैप तक पहुंचने में कई कारक मददगार होंगे। इनमें असंगठित किराना स्टोर्स में मोबाइल प्वाइंट ऑफ सेल (M-PoS) लगाकर खुदरा कारोबार पर पकड़ जरूरी होगी। इसके साथ ही कंपनी का माइक्रोसॉफ्ट के साथ एसएमई सेक्टर में उतरना भी महत्वपूर्ण है। साथ ही 200 अरब डॉलर तक के मार्केट कैप तक पहुंचने में जियो फाइबर ब्रॉडबैंड की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
2 साल में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या हो सकती 1.20 करोड़
जानकारी दें कि बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश अंबानी का टेलिकॉम कारोबार अच्छी ग्रोथ करेगा। इसको प्रति मोबाइल फोन यूजर से होने वाली कमाई वित्त वर्ष 2022 तक अभी के 151 रुपये से बढ़कर 177 रुपये हो जाएगा। वहीं, 1 करोड़ किराना दुकानें कंपनी को हर महीने 750 रुपये का भुगतान करेंगे, ताकि M-PoS इंस्टॉल किया जा सके। 2 साल में कंपनी के ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 1.20 करोड़ हो सकती है, इनमें से 60 फीसद से प्रतिमाह औसतन 840 रुपये मिलेगा।
मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर
आपको इस बात से भी रूबरू करा दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 55.3 अरब डॉलर (3.86 लाख करोड़ रुपए) है। अंबानी पिछले साल चीन की अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर बने थे। जैक मा की नेटवर्थ अभी 41.7 अरब डॉलर (2.96 लाख करोड़ रुपए) है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications