त्योहारी मौसम में मिल रहे लगातार बंपर डिस्काउंट के बाद भी नहीं बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री।
नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में मिल रहे लगातार बंपर डिस्काउंट के बाद भी नहीं बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री। जी हां शुकवार को ऑटोमोबाइल डीलर्स बॉडी फाडा ने सितंबर माह के पैसेंजर व्हीकल रिटेल सेल के आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक इस साल सितंबर माह में यात्री वाहन की बिक्री 20.01 फीसदी गिरकर 1,57,972 यूनिट रही, जो जबकि पिछले साल तक सितंबर में 1,97,653 यूनिट थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की मानें, तो इस फेस्टिवल सीजन से पहले कभी भी कार खरीदारी के लिए इतना बड़ा डिस्काउंट नहीं दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद यात्री वाहनों की बिक्री नहीं बढ़ सकी।

सितंबर में टू-व्हीलर सेल की बिक्री में गिरावट
जानकारी दें कि टू-व्हीलर की बिक्री सितंबर में 12.1 फीसदी गिरकर 10,98,271 हो गई, जो पिछले साल सितंबर में 12,48,998 यूनिट था। दूसरी ओर कॉमर्शियल व्हीकल की सेल 18.5 फीसदी गिरकर 63,518 हो गई, जो पिछले साल सितंबर तक 77,980 यूनिट था। थ्री व्हीलर सेल में 1.8 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जो पिछले सितंबर के 54,560 यूनिट के मुकाबले 55,553 यूनिट हो गई है। वहीं सभी कैटेगरी में वाहन बिक्री की बात करे, तो 12.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 13,75,314 यूनिट की बिक्री हुई, जो सितंबर 2018 में 15,79,191 थी।
टू-व्हीलर की गिरती सेल्स बड़ी समस्या
वहीं फाडा प्रेसीडेंट आशीष हंसराज काले ने कहा कि रिटेल सेल में पिछले कुछ सालों में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी एक वजह कुछ क्षेत्रों में होने वाली बारिश को माना गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से ऑटो सेक्टर के लिए राहत का असर रिटेल सेक्टर की बिक्री पर नहीं दिखा। वहीं ज्यादा इनवेंट्री एक मुसीबत बनी हुई है। वहीं काले ने टू-व्हीलर की गिरती सेल्स को एक बड़ी समस्या बताया है। फाडा ने कहा कि उनकी ओर से देशभर के 1461 आरटीओ में से 1118 आरटीओ से इकट्ठा किए गए डाटा के आधार पर जानकारी जुटाई गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications