अगर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। मध्यप्रदेश में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आने वाले कुछ सालों में अपने पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट की संख्या दोगुनी से ज्यादा करने की तैयारी में है। अभी रिल के मध्यप्रदेश में 100 पेट्रोल रिटेल आउटलेट हैं।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को मैग्नीफिसेंट एमपी इन्वेस्टर समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के राज्य में 600 से अधिक स्टोर और 100 पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट हैं। कंपनी की योजना अगले कुछ वर्षों में इनकी संख्या दोगुनी से अधिक करना है।
मुकेश अबानी ने राज्य में नेशनल डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर्स खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 45 स्थानों पर 1 करोड़ वर्ग फुट में यह केंद्र खोले जाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समिट को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि मध्य प्रदेश अपने स्ट्रैटजिक लोकेशन के चलते लॉजिस्टिक हब के लिए एक असली पंसद है। रिलायंस अपनी तरह के यूनिक नेशनल डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर खोलेगी। फिलहाल,अंबानी ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े इनवेस्टमेंट डिटेल की जानकारी साझा नहीं दी है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि रिलायंस राज्य में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अवसर तलाशने की संभावनाओं पर भी विचार करेगी। उन्होंने कहा कि रिलायंस राज्य में सबसे बड़ा निवेश है। पिछले वर्षों में कंपनी ने 20,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया। रिलायंस ने राज्य में कोयला आधारित मीथेन ब्लॉक भी डेवलप किया। साथ ही राज्य का पहला और एकमात्र गैस पाइपलाइन तैयार की जोकि राष्ट्रीय गैस ग्रिड से कनेक्ट है। यहां निवेश की व्यापक अवसर हैं।
अंबानी ने कहा कि मध्य प्रदेश को डिजिटल सोसाइटी में ट्रांसफर करने में रिलायंस जियो इन्फोकॉम का अहम रोल रहा है। आज मध्य प्रदेश अकेले दक्षिण कोरिया, यूके, फ्रांस, जर्मनी या कनाडा से ज्यादा डेटा कंज्यूम कर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications