मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो आज यूजर्स के बीच सबसे लोकप्रिय नेटवर्क कंपनी बन गई है।
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो आज यूजर्स के बीच सबसे लोकप्रिय नेटवर्क कंपनी बन गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो अकेली ऐसी दूरसंचार कंपनी है जिसके ग्राहकों की संख्या में अगस्त में बढ़ी है। अन्य दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहक इस दौरान कम हुए हैं। बता दें कि आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने इस दौरान सर्वाधिक 84.45 लाख मोबाइल उपभोक्ता जोड़े।

मोबाइल ग्राहकों की संख्या 117.1 करोड़ रही
ट्राई ने अगस्त 2019 के लिए जारी दूरसंचार ग्राहक रिपोर्ट में कहा, देश में टेलीफोन कनेक्शन लेने वालों की संख्या जुलाई 2019 के अंत में 118.93 करोड़ थी, जो अगस्त 2019 के अंत तक बढ़कर 119.18 करोड़ पर पहुंच गयी। कुल टेलीफोन उपयोगकर्ताओं में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 117.1 करोड़ के साथ 98 प्रतिशत से अधिक रही। वहीं रिपोर्ट में कहा गया, कुल वायरलेस ग्राहक (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) की संख्या आलोच्य माह में बढ़कर 117.1 करोड़ पर पहुंच गयी। एक महीने पहले यह संख्या 116.83 करोड़ थी।
5 लाख ग्राहकों ने छोड़ा भारती एयरटेल का साथ
इस दौरान वोडाफोन आइडिया को 49.56 लाख उपभोक्ताओं ने, भारती एयरटेल को 5.61 लाख ने, बीएसएनएल को 2.36 लाख, एमटीएनएल को 6,701 उपभोक्ताओं ने और रिलायंस कम्यूनिकेशंस को 63 उपभोक्ताओं ने छोड़ा। जियो के अलावा बीएसएनएल ही ऐसी कंपनी रही जो अक्तूबर 2018 के बाद से नये उपभोक्ताओं को जोड़ने में सफल हो रही थी, लेकिन अगस्त में इसके भी उपभोक्ताओं में कमी आयी। अगस्त में 48.6 लाख उपभोक्ताओं ने मोबाइल नंबर पोर्ट किये। बात करें लैंडलाइन ग्राहकों की संख्या की तो अगस्त में 1.5 लाख कम होकर 2.08 करोड़ पर आ गयी।
जियो इंटिग्रेटेड बिलिंग सिस्टम पर कर रही काम
बता दें कि रिलायंस ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को धीरे-धीरे कई इलाकों में रोलआउट करना शुरू कर दिया है और जल्द ही यह सर्विस देशभर में उपलब्ध हो जाएगी। वहीं अब जियो फाइबर यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि उन्हें अगले महीने का बिल नहीं देगा होगा, क्योंकि कंपनी रिलायंस जियो इंटिग्रेटेड बिलिंग सिस्टम पर काम कर रही है। इस सिस्टम में कंपनी अपनी अलग-अलग सर्विस के लिए अलग-अलग बिल के बजाय एक ही बिल की सुविधा पेश करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications