यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि बिजली उपभोक्ताओं को हर साल बिजली बिल में होने वाली बढ़ोत्तरी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार इसके लिए तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान में कमी लाने के साथ बिजली उत्पादन की दक्षता बढ़ाने और बिजली चोरी रोकने की दिशा में काम कर रही है।
इस बारे में उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जहां भी तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान (एटीएंडसी) 15 प्रतिशत से कम है, वहां 24 घंटे बिजली उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा जोर सस्ती और स्वच्छ बिजली पर है।

उन्होंने कहा कि हम बिजली की दरों को सस्ती रखने के लिए जहां एक तरफ नुकसान (एटीएंडसी) में कमी ला रहे हैं, वहीं चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। इसके अलावा हम सस्ती बिजली के लिए बिजली खरीद समझौता कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने हाल ही में बिजली दरों में 8 से 12 प्रतिशत वृद्धि की है। इसके तहत 500 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने पर घरेलू ग्राहकों को 7 रुपए प्रति यूनिट का शुल्क देना पड़ रहा है।
तो वहीं नुकसान पर शर्मा ने कहा कि राज्य बिजली क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घाटा लगभग 72,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हमारा लक्ष्य इसे 2032 तक 10,000 करोड़ रुपए से नीचे लाने का है। उन्होंने कहा कि सस्ती और 24 घंटे बिजली के लिए लोगों का भी सहयोग जरूरी है। जो भी बिजली की खपत हो, उसका भुगतान होना चाहिए।
बिजली की चोरी रोकने के लिए राज्य सरकार ने नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में 62 विशेष थाने खोले हैं, जो बिजली चोरी के ही मामलों में सुलझेंगे। शर्मा ने कहा कि अभी राज्य में व्यस्त समय में बिजली की मांग 22,000 मेगावाट है और राज्य सरकार इसे पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम है। राज्य की बिजली संपादन क्षमता फिलहाल लगभग 10,500 मेगावाट है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications