नई दिल्ली। रिलायंस जियो जब से देश के टेलीकॉम बाजार में आई है, कुछ न कुछ नया ही करती है। कभी यह ग्राहकों के लिए अच्छा होता है, तो कभी उन पर यह काफी भारी पड़ता है। रिलायंस जियो ने अपने नेटवर्क की शुरुआत फ्री सेवा से शुरू की थी। इसके बाद सस्ते और हमेशा फ्री कॉल का वादा किया। लेकिन अब पहले फ्री कॉल का वादा तोड़ा। यह वादा तोड़े अभी दो हफ्ते भी नहीं बीते हैं, कि उसने एक और झटका दे दिया है। अब उसने अपने दो सबसे सस्ते प्लान को खत्म कर दिया है। इसका असर ग्राहकों पर महंगे प्लान लेने के रूप में पड़ेगा।
आईयूसी चार्ज वसूलना शुरू किया
रिलायंस जियो ने 10 अक्टूबर 2019 से अपने ग्राहकों से इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज (आईयूसी) वसूलना शुरू कर दिया है। यह चार्ज 6 पैसे प्रति मिनट है। इसके लिए कंपनी ने स्पेशल रिचार्ज वाउचर जारी किए हैं। यह रिचार्ज वाउचर की कीमत की शुरुआत 10 रुपये से शुरू होती है। रिलायंस जियो के ग्राहक जब तक यह रिचार्ज वाउचर नहीं लेंगे, वह दूसरे नेटवर्क पर कॉल नहीं कर पाएंगे।
अब खत्म किए दो सस्ते रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो ने अचानक अपने 2 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान खत्म कर दिए हैं। यह रिचार्ज प्लान 19 रुपये और 52 रुपये वाले हैं। इसके चलते अब रिलायंस जियो के करीब 35 करोड़ ग्राहकों के लिए शुरुआती रिचार्ज पैकेज 98 रुपये वाला होगा। कंपनी के इस कदम से उसका एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी एआरपीयू बढ़ जाएगा, लेकिन ग्राहकों के पास सस्ते रिचार्ज प्लान का विकल्प खत्म हो जाएगा।
क्या मिल रहा था इन खत्म होने वाले सस्ते प्लान में
रिलायंस जियो के इन सस्ते प्लान में से 19 रुपये वाले प्लान में रिचार्ज कराने पर ग्राहक को 1 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 150 एमबी डाटा दिया जाता था। इसके अलावा 20 एसएमएस भी मिलते थे।
इसके बलावा 52 के रिचार्ज प्लान में ग्राहक को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1.05 जीबी डाटा 7 दिनों के लिए दिया जाता था। इस प्लान में 70 एसएमएस भी मिलते थे।
जानिए 98 रुपये रिचार्ज प्लान में क्या मिलता है
रिलायंस जियो के दो सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद अब सबसे सस्ता प्लान 98 रुपये वाला बचा है। अगर देखा जाए 19 रुपये वाले मुकाबले करीब 5 गुना महंगा यह प्लान ही कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। जियो के 98 रुपये के रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डाटा और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं। लेकिन इस प्लान को लेने के बाद अगर दूसरे नेटवर्क पर कॉल करना हो आपको 6 पैसे प्रति मिनट देने होंगे और इसके लिए अलग से स्पेशल वाउचर रिचार्ज कराना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications