दिवाली के त्यौहार को आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। आर्कषक डिस्काउंट और डील्स के साथ फ्लिपकार्ट पर बिग दीवाली सेल कल से यानि सोमवार यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
नई दिल्ली: दिवाली के त्यौहार को आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। आर्कषक डिस्काउंट और डील्स के साथ फ्लिपकार्ट पर बिग दीवाली सेल कल से यानि सोमवार यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इस सेल में सारे प्रोडक्ट्स पर तमाम तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। यह छूट फ्लिपकार्ट प्लस और नॉन फ्लिपकार्ट प्लस दोनों तरह के यूज़र्स के लिए है। खास बात है कि इस सेल में स्मार्टफोन पर अच्छी छूट मिल रही है तो अगर आप भी इस दौरान फोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

जानें फ्लिपकार्ट सेल में क्या है ऑफर
फ्लिपकार्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीददारी करने पर 10 प्रतिशत का इन्सटैंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप किसी और भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीददारी करते हैं तो आपको एडिशनल 10 फीसदी का ऑफ मिलेगा। हम आपको बताते हैं कि कुछ खास स्मार्टफोन पर किस तरह से छूट दी जा रही है।
इन स्मार्टफोन पर मिल रहे छूट
Redmi Note 7 Pro-
रेडमी नोट 8 प्रो के आने के बाद रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत में काफी कमी आई है। इस फोन को 11,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत 15,999 रुपये थी। कीमत में 25 फीसदी की कटौती है। प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर फ्लिपकार्ट 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी देगा जिससे फोन की इफेक्टिव कॉस्ट घटकर 10,999 रुपये हो जाएगी। बाकी बैंक ऑफर को अप्लाई करके एडिशनल 10 फीसदी का फायदा भी लिया जा सकता है।
Motorola One Vision (4GB/128GB)-
मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट बिग दीवाली सेल में डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में उपलब्ध है जो कि इसकी वास्तविक कीमत से 34 फीसदी कम है। वहीं लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी। इसके साथ ही इसमें और भी फायदे मिलेंगे। जैसे यूट्यूब पर 6 महीने का फ्री यूट्यूब प्रीमियम ऐक्सेस मिलेगा। वहीं अगर आप ईएमआई पर इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो बिना इंटेरेस्ट के भी ईएमआई पर भी ले सकते हैं।
POCO F1-
इस बिग दीवाली सेल में शियोमी के सब-ब्रैंड पोको के पहले स्मार्टफोन पोको एफ1 पर भारी छूट मिल रही है। यह फोन आपको 15,999 रुपये में मिल जाएगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट प्रीपेड ऑर्डर पर 10 फीसदी का छूट दे रहा है और बैंक ऑफर को यूज़ करके एडिशनल 10 फीसदी का लाभ लिया जा सकता है।
iPhone Plus-
सेल में एंड्रॉयड ही नहीं बल्कि आईफोन पर भी भारी छूट मिल रही है। अगर आप आईफोन प्लस खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 31,999 रुपये में मिल जाएगा। वहीं बैंक ऑफर को यूज़ करते अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट मिल सकती है।
iPhone 7-
बात करें आईफोन 7 कि तो डिस्काउंट के बाद 26,999 रुपये में मिल जाएगा। हालांकि, यह फोन तीन जेनरेशन पुराना हो गया है लेकिन अभी भी यह लोगों की पसंद बना हुआ है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस पर नो-इनटेरेस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रहा है और प्रीपेड ऑर्डर्स पर 1000 रुपये का ऑफ भी मिल रहा है। इसके साथ ही 6 महीने का फ्री यूट्यूब प्रीमियम ऐक्सेस मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications